फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   unveiled of statue of Veer chandra Garwali

वीरचंद्र सिंह गढ़वाली की प्रतिमा का अनावरण

Sun, 14 Feb 2016 07:43 PM IST
कोटाद्वार
कोटाद्वार Updated Sun, 14 Feb 2016 07:43 PM IST
विज्ञापन
यमकेश्वर ब्लॉक के भरत नगर उतिर्छा में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ पेशावर कांड के महानायक स्व. वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की आदमकद प्रतिमा का क्षेत्रीय विधायक विजय बड़थ्वाल और भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट ने संयुक्त रूप से माल्यापर्ण कर अनावरण किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर आयोजित सभा में यमकेश्वर विधायक विजय बड़थ्वाल ने कहा कि महानायक की प्रतिमा क्षेत्र वासियों को उनके अदम्य साहस और बहादुरी की याद दिलाती रहेगी। भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि जिन सपनों को लेकर वीरचंद्र सिंह गढ़वाली ने भरतनगर की स्थापना की थी, उसकी नींव आज उनकी प्रतिमा का अनावरण रखी गई है। उन्होंने कहा कि सर्वे ऑफ इंडिया के नक्शे में कोटद्वार से हाते हुए भरत नगर दर्शाया गया है। इसको देेखते हुए 23 अप्रैल को धूमधाम से मेले का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष मोहन सिंह नेगी, खंड विकास अधिकारी हरीसुधा रावत, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित भारद्वाज, भाजपा मंडल अध्यक्ष चंडी प्रसाद कुकरेती, जिला पंचायत सदस्य भरत सिंह नेगी, विपिन सिंह रावत, जगदीश प्रसाद, कल्याण सिंह, हरेंद्र सिंह, मधु देवी, दर्शन सिंह चौधरी, शतीश देवलाल, अजीत देवलाल, बंधु चौधरी और राजेश नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed