फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Two young men died under suspicious circumstances in the city area.

Kotdwar News: नगर क्षेत्र में दो युवकों की संदिग्ध हालात में मौत

Thu, 05 Feb 2026 07:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Thu, 05 Feb 2026 07:22 PM IST
विज्ञापन
Two young men died under suspicious circumstances in the city area.
एक की जेईई में कम नंबर आने का सता रहा था गम, दूसरे के कारण नहीं चले पता
विज्ञापन

कोटद्वार। नगर क्षेत्र के अंतर्गत दो युवकों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने पंचनामे की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम कराकर युवकों के शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए।
एसआई सय्यदुल बहार ने बताया कि लालपुर निवासी दीपांशु रावत (19) पुत्र शैलेंद्र रावत को बृहस्पतिवार सुबह परिजन गंभीर हालत में बेस अस्पताल लेकर पहुंचे,जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने परिजनों से हुई पूछताछ का हवाला देते हुए बताया कि दीपांशु ने जेईई की परीक्षा दी थी। बुधवार को आंसर-की जारी हुई थी। परीक्षा में अच्छे नंबर नहीं आने के कारण वह काफी व्यथित था। बृहस्पतिवार सुबह जब दीपांशु काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजन कमरे में पहुंचे। दीपांशु उन्हें गमछे के सहारे खिड़की पर लटका मिला। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

वहीं यूपी के जिला बिजनौर की नगीना तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बिंजाहेड़ी निवासी दिनेश कुमार (19) पुत्र सर्वेश कुमार को परिजन बेस अस्पताल लाए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि दिनेश कौड़िया में अपने बड़े भाई के साथ किराये के कमरे में रहता था और प्लंबिंग का कार्य करता था। दिनेश कमरे में अपने भाई को पंखे के हुक पर लटका मिला। दिनेश को भी अस्पताल लाया गया। उसे चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों युवकों के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया। बाद में शव परिजनों को सौंप दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed