फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Two lakes to be constructed in Khoh river and Kanwashram: Dr. Harak Singh

खोह नदी और कण्वाश्रम में दो झील का होगा निर्माण : डा. हरक सिंह

Thu, 17 Dec 2020 08:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 08:35 PM IST
विज्ञापन
Two lakes to be constructed in Khoh river and Kanwashram: Dr. Harak Singh
कोटद्वार में आयोजित पत्रकार वार्ता में बोलते वन मंत्री डा. हरक सिहं रावत। - फोटो : KOTDWAR
वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि कैंपा योजना के तहत लगभग चालीस करोड़ की लागत से खोह नदी और कण्वाश्रम मालन नदी में दो झीलों का निर्माण कराया जाएगा। कण्वाश्रम में झील बनने पर वहां निर्मित स्मारक और कर्णनगरी ग्राम प्रोजेक्ट सहित क्षेत्र में शेष विकास कार्यों की स्वीकृति के लिए कार्ययोजना बनाई जाएगी। इससे क्षेत्र के विकास को नया आयाम मिलेगा साथ ही बेरोजगारों के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।
विज्ञापन

वन मंत्री आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में डा. हरक सिंह रावत ने कहा कि अब तक केंद्रीय विशेष सहायता योजना के अंतर्गत स्वीकृत करीब छह करोड़ की लागत से किशनपुर रोड, झंडीचौड़ रोड, पाखरो रोड़, कौड़िया रोड समेत कई मार्गों का निर्माण किया गया है। झील निर्माण सहित अन्य योजनाओं की कार्ययोजना बनाई जा रही है। उन्होंने लोगों से क्षेत्र के विकास में सहयोग की अपील की। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता भुवनेश खर्कवाल, सीपी नैथानी, विनोद रावत, अमित भारद्वाज, रश्मि सिंह, मुकेश नेगी, लीला कर्णवाल, सुधीर बहुगुणा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed