फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Trouble due to terror of bulls, people are getting injured

Kotdwar News: सांडों के आतंक से परेशानी, लोगों को कर रहे घायल

Sat, 09 Aug 2025 10:53 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
Trouble due to terror of bulls, people are getting injured
शहर के व्यस्ततम गाड़ीघाट पुल पर लड़ते सांडों से लगा जाम। संवाद
कोटद्वार। कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र में निराश्रित सांडों का आतंक इतना बढ़ गया है कि हर रोज इनकी लड़ाई में घायल होकर लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं। लोगों का आरोप है कि नगर निगम गाय को तो गोशालाओं में भेज रहा है, लेकिन सांड सड़कों पर ही टहल रहे हैं। शहर से गांव तक ऐसा कोई गली-मोहल्ला व वार्ड नहीं है, जहां पर ये न दिखाई देते हों। शहर में नेशनल हाईवे, स्टेशन रोड, देवीरोड, नजीबाबाद रोड, बदरीनाथ मार्ग, गोखले मार्ग, देवी मंदिर व भाबर रोड पर कम से कम 100 से अधिक सांड हर रोज घूम रहे हैं। इनसे यातायात भी बाधित हो रहा है लेकिन जिम्मेदार चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन

पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष महेंद्रपाल सिंह रावत, बलराम सिंह, सुंदर सिंह, मनमोहन सिंह का कहना है कि गाड़ीघाट पुल, ग्रास्टनगंज पुलों पर भी सांड लड़ते नजर आ जाएंगे। इनकी चपेट में हर रोज लोग गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि सांडों के लिए नंदीशाला बनाने का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। नंदीशाला बनने के बाद समस्या का हल हो सकेगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed