फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Tribute paid to martyr Narendra Singh; his mother honored.

Kotdwar News: बलिदानी नरेंद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि, माता की गई सम्मानित

Sun, 27 Sep 2026 06:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sun, 27 Sep 2026 06:59 PM IST
विज्ञापन
Tribute paid to martyr Narendra Singh; his mother honored.
कोटद्वार। पूर्व सैनिक संघर्ष समिति ने श्राद्ध पक्ष के अवसर पर देश की रक्षा में प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले बलिदानी सिपाही नरेंद्र सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। रविवार को समिति के अध्यक्ष महेंद्रपाल सिंह रावत के नेतृत्व में सदस्यों ने बलिदानी की मां लालपानी निवासी बचुली देवी के आवास पर पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन

सिपाही नरेंद्र सिंह 5 महार (बॉर्डर्स) में तैनात थे। उन्होंने 7 अक्तूबर 2002 को ऑपरेशन पराक्रम के दौरान नियंत्रण रेखा पर देश की रक्षा करते हुए बलिदान दिया था। उनकी माता बचुली देवी सम्मान पाकर भावुक हो उठीं। इस दौरान बलिदानी परिवार की समस्याओं का मुद्दा भी उठा। समिति के सदस्यों ने बताया कि लंबे समय से पत्राचार किए जाने के बावजूद बलिदानी के घर तक सड़क का निर्माण नहीं हो पाया है। इस अवसर पर सेवानिवृत्त कैप्टन लक्ष्मण सिंह, सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट गिरीश चंद्र, सेवानिवृत्त सूबेदार अनुसूया प्रसाद सेमवाल, बलिदानी के भाई पूरन सिंह अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed