पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने 4.47 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 40 बेड के पर्यटक आवास गृह एवं बहुउद्देशीय हॉल का शिलान्यास किया।
मंत्री ने बताया कि यह पर्यटन आवास गृह परंपरागत पहाड़ी शैली में बनने वाला उत्तराखंड का पहला होगा, जिसमें तिबारी, डंड्याली, मोरी होगी और पहाड़ी स्थापत्य कला का नायाब नमूना होगा। नयार घाटी में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए क्याकिंग, पैराग्लाइडिंग, एंगलिंग आदि शुरू की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि चौबट्टाखाल महाविद्यालय में अगले सत्र से एमए हिंदी, भूगोल और राजनीति विज्ञान की कक्षाएं संचालित होगी।जीएमवीएन के आर्किटेक्ट केसी कुड़ियाल ने भवन के आर्किटेक्चर की जानकारी दी। भाजपा मंडल अध्यक्ष बृजमोहन रावत की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में जीएमवीएन के उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंघल, एसडीएम अपर्णा ढौंडियाल, महाप्रबंधक जितेंद्र कुमार, सीएम के भाई बृजमोहन रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष संपत रावत, प्रधान ओडल कुसुमलता देवी, वेद प्रकाश वर्मा, एई अजय दिवाकर आदि मौजूद रहे।