फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Corbett Tiger Reserve Forest workers found body of a tigress during patrolling in Kalagarh range

Corbett Tiger Reserve: कालागढ़ रेंज में वन कर्मियों को गश्त के दौरान मिला बाघिन का शव, सभी अंग सुरक्षित

Fri, 05 Jul 2024 05:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कालागढ़/कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कालागढ़/कोटद्वार Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 05 Jul 2024 05:56 PM IST
सार

गश्ती दलों को एक बाघिन मृत अवस्था में मिली। गश्ती दलों ने उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने राष्ट्रीय बाघ प्राधिकरण की नियमावली के अनुसार चिकित्सकों का एक पैनल गठित कर बाघिन के शव का पोस्टमार्टम करवाया।

विज्ञापन
Corbett Tiger Reserve Forest workers found body of a tigress during patrolling in Kalagarh range
बाघिन - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के कालागढ़ रेंज में गश्त कर रहे वन कर्मियों को गश्त के दौरान बाघिन का शव मिला है। वन विभाग के अधिकारियों ने बाघिन के सभी अंगों के सुरक्षित होने का दावा करते हुए बाघिन की मौत को प्राकृतिक बताया है।

विज्ञापन


कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की कालागढ़ रेंज में गश्ती दलों को एक बाघिन मृत अवस्था में मिली। गश्ती दलों ने उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने राष्ट्रीय बाघ प्राधिकरण की नियमावली के अनुसार चिकित्सकों का एक पैनल गठित कर बाघिन के शव का पोस्टमार्टम करवाया। उसके अंग के नमूनों को जांच के लिए बरेली की फॉरेंसिक प्रयोगशाला को भेज दिया है। टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक डी. नायक ने बताया कि बाघिन का शव कालागढ़ रेंज के धारा ब्लाॅक की बीट संख्या 12 में मिला था। चिकित्सकों के अनुसार बाघिन की आयु करीब नौ वर्ष थी।
विज्ञापन


Badrinath Dham: अब अमरनाथ होंगे धाम के नए रावल, 13 जुलाई को होगा तिलपात्र, 14 से करेंगे पूजा-अर्चना
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सकों के पैनल में टाइगर रिजर्व के पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. दुष्यंत शर्मा एवं हल्द्वानी के पश्चिमी वृत के वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राहुल सती शामिल रहे। इस मौके पर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक डी. नायक, कालागढ़ की उप प्रभागीय वनाधिकारी अधिकारी डाॅ. शालिनी जोशी, प्रशिक्षु वन क्षेत्राधिकारी भारतीय वन सेवा आकाश गंगवार, महेश चंद जोशी, ललित मोहन चौधरी, वजाहत अली व भारतीय राष्ट्रीय बाघ प्राधिकरण के नामित सदस्य कुंदन सिंह खाती, एनजीओ के पदाधिकारी एजी अंसारी और मनोज सती आदि मौजूद रहे, जिनकी उपस्थिति में शव को जलाकर नष्ट कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed