{"_id":"6687cc6d431977535c0a3266","slug":"badrinath-dham-new-rawal-amarnath-kb-appointed-for-performing-worship-in-dham-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Badrinath Dham: बदरीनाथ धाम के रावल ने दिया पद से इस्तीफा, 14 जुलाई से अमरनाथ नंबूदरी करेंगे पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Badrinath Dham: बदरीनाथ धाम के रावल ने दिया पद से इस्तीफा, 14 जुलाई से अमरनाथ नंबूदरी करेंगे पूजा
Fri, 05 Jul 2024 04:19 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 05 Jul 2024 04:19 PM IST
सार
Badrinath Dham: 13 जुलाई को नए रावल का तिलपात्र किया जाएगा और 14 जुलाई को बाल भोग लगाने के बाद नए रावल अमरनाथ नंबूदरी बदरीनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी होंगे।
विज्ञापन
बदरीनाथ धाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदरीनाथ धाम के रावल (मुख्य पुजारी) ईश्वर प्रसाद नंबूदरी ने पद से इस्तीफा दे दिया है। अब 14 जुलाई से धाम में नए रावल अमरनाथ नंबूदरी पूजा-अर्चना करेंगे। 13 जुलाई को नए रावल का तिलपात्र किया जाएगा।
विज्ञापन
बदरीनाथ के रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी ने निजी कारणों से कुछ समय पहले बदरी-केदार मंदिर समिति को अपना त्यागपत्र सौंपा था। मंदिर समिति ने त्यागपत्र स्वीकार करते हुए अब नए रावल की घोषणा कर दी है। धाम में नायब रावल के पद पर कार्य कर रहे अमरनाथ नंबूदरी ही धाम के नए रावल होंगे।
विज्ञापन
Dehradun: छात्रों के लिए जरूरी खबर...अब गढ़वाल विवि से संबद्ध कॉलेजों में समर्थ पोर्टल से होंगे यूजी के दाखिले
विज्ञापन
बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि बदरीनाथ धाम के मुख्य पुजारी रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी के त्यागपत्र को मंदिर समिति ने स्वीकार करते हुए नए रावल की तैनाती कर दी है। 13 जुलाई को नए रावल अमरनाथ नंबूदरी का तिलपात्र किया जाएगा। 14 जुलाई को वर्तमान रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी बाल भोग लगाएंगे जो उनकी ओर से धाम में अंतिम धार्मिक अनुष्ठान होगा। वहीं नायब रावल के पद पर नई तैनाती के लिए भी दक्षिण भारत में विज्ञप्ति जारी कर दी गई है।