फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Three arrested in fraud case

नगर निगम के खाते से 21 लाख उड़ाने वाले तीन दबोचे

Sat, 04 Sep 2021 10:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Three arrested in fraud case
कोतवाली पुलिस ने नगर निगम कोटद्वार के खाते से फर्जी चेक और हस्ताक्षर से 21.33 लाख रुपये निकालने के मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दिल्ली से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शनिवार शाम तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में पौड़ी जेल भेजा जा रहा है। आरोपी नगर निगम और ट्रस्टों के खातों की जानकारी जुटाकर फर्जी चेक तैयार कर खातों से नकदी निकालते थे। पुलिस आरोपियों के अन्य साथियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

दो अगस्त को नगर निगम के लेखा लिपिक पंकज रावत की तहरीर पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। कई दिनों की जांच के बाद पुलिस ने दिल्ली से हरीश चंद्र प्रसाद उर्फ बंगाली निवासी ग्राम बहेड़ी, जिला दरभंगा बिहार, हाल निवासी खजुरी पूर्वी, दिल्ली को दबोच लिया। उससे पूछताछ के बाद नरेश कुमार उर्फ ज्ञानी निवासी ग्राम नसीरपुर, थाना सागरपुर, दिल्ली और राजकुमार उर्फ राजू निवासी करावलनगर, राम गार्डन, दिल्ली को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से धोखाधड़ी में प्रयुक्त सात मोबाइल फोन, फर्जी आधार कार्ड, वोटर आईकार्ड, पेन कार्ड बरामद किए गए हैं। आरोपी हरीश के खाते में 5.75 लाख रुपये आए थे। पुलिस अन्य खातों और आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

----------
ऐसे करते थे खातों में सेंधमारी
कोटद्वार। मामले की विवेचना कर रहे एसआई प्रमोद शाह ने बताया कि आरोपी नगर निगम और ट्रस्टों के खातों की जानकारी जुटाकर फर्जी चेकबुक और आईडी बनाते थे। आरोपियों ने नगर निगम के खाते के फर्जी चेक तैयार कराए। उन्होंने गलत आईडी पर खुलवाए गए खातों में चेक के जरिये पैसे ट्रांसफर कराए और फिर एटीएम से पैसे निकाल लिए। राजकुमार इस गिरोह का सरगना है। वह सूचना एकत्र कर फर्जी चेक तैयार करवाता था। नरेश फर्जी चेक बैंक के ड्रॉप बॉक्स में डालता था। पैसे ट्रांसफर होने के बाद नरेश अन्य लोगों के माध्यम से एटीएम के जरिये खातों से पैसे निकलवाता था। इन लोगों को तय कमीशन दिया जाता था। सबसे अधिक पैसा सरगना राजकुमार लेता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed