फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Tanishk, Sonakshi, Vijay, and Ankita top the cross-country race.

Kotdwar News: क्रॉस कंट्री दौड़ में तनिष्क, सोनाक्षी, विजय, अंकिता अव्वल

Sun, 04 Oct 2026 07:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sun, 04 Oct 2026 07:24 PM IST
विज्ञापन
Tanishk, Sonakshi, Vijay, and Ankita top the cross-country race.
कोटद्वार। शशिधर भट्ट स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को समाज कल्याण विभाग की ओर से नशा मुक्त भारत अभियान के तहत अंडर-14 और अंडर-17 बालक-बालिका वर्ग की क्रॉस कंट्री दौड़ आयोजित की गई। तनिष्क, सोनाक्षी, विजय, अंकिता ने अपने वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

अंडर-14 बालक वर्ग में तनिष्क ने पहला, शिवांश ने दूसरा और आशीष कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में सोनाक्षी प्रथम, हर्षिता द्वितीय और सोनाक्षी तृतीय स्थान पर रहीं। अंडर-17 बालक वर्ग में विजय, आर्यन रावत, रोहित, बालिका वर्ग में अंकिता रावत, अंजली रावत, निकिता क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर ट्रैक सूट और चौथे से 10वें स्थान तक रहने वाले खिलाड़ियों को टी शर्ट प्रदान की गई। समाज कल्याण विभाग पौड़ी की ओर से नशा मुक्त भारत अभियान के तहत शपथ कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त शिक्षक एवं पूर्व अंतरराष्ट्रीय फुटबाल कोच सुनील रावत, स्टेडियम प्रभारी श्याम सिंह डांगी, सहायक समाज कल्याण अधिकारी दुगड्डा संजीव पाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed