{"_id":"6ac259c5e55eac92f60646cf","slug":"cage-set-up-in-rampur-to-capture-a-leopard-that-had-attacked-people-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-127078-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: रामपुर में हमलावर गुलदार को पकड़ने के लिए लगाया पिंजरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: रामपुर में हमलावर गुलदार को पकड़ने के लिए लगाया पिंजरा
Sun, 04 Oct 2026 07:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sun, 04 Oct 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। सनेह के गुलदार प्रभावित रामपुर क्षेत्र में हमलावर गुलदार को पकड़ने के लिए वन विभाग ने पिंजरा लगा दिया है। रविवार को नाग मंदिर के समीप लगाए गए पिंजरे के साथ ही वन विभाग ने कुंभीचौड़ और ग्रास्टनगंज में दो नए कैमरा ट्रैप भी लगाए हैं। क्षेत्र में वनकर्मियों की गश्त लगातार जारी है।
रामपुर निवासी मोहन सिंह रावत और कमल सिंह ने बताया कि गुलदार की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए वन विभाग ने पहले क्षेत्र में कैमरा ट्रैप लगाया था। गुलदार को पकड़ने के लिए क्षेत्रवासियों ने पिंजरा लगाने की मांग की थी। इस पर वन विभाग ने वन्यजीव प्रमुख से अनुमति मांगी थी। अनुमति मिलने के बाद रविवार को नाग मंदिर के समीप पिंजरा लगा दिया गया।
वहीं, शनिवार को कुंभीचौड़ स्थित मनकामेश्वर मंदिर के समीप गुलदार के हमले में युवक सागर गुरुंग के घायल होने के बाद वन विभाग ने वहां और ग्रास्टनगंज में ज्योति रावत के घर के समीप कैमरा ट्रैप लगाए हैं। अब क्षेत्र में कुल तीन कैमरा ट्रैप से गुलदार की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
रेंजर विपिन चंद्र जोशी ने बताया कि अनुमति मिलने के बाद रामपुर में पिंजरा लगा दिया गया है। कुंभीचौड़ और ग्रास्टनगंज में दो कैमरा ट्रैप लगाए गए हैं। वनकर्मियों की गश्त भी लगातार जारी है।