फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Threatening woman range officer starts investigation

महिला रेंज अधिकारी को धमकी मामले की जांच शुरू

Sat, 05 Dec 2020 10:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 10:47 PM IST
विज्ञापन
Threatening woman range officer starts investigation
लैंसडौन वन प्रभाग के कोटद्वार रेंज में तैनात महिला रेंज अधिकारी शीतल कुमारी वैद्य को खननकारी की ओर से मिली धमकी प्रकरण की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच कलालघाटी चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक कमलेश शर्मा को सौंपी गई है। पुलिस धमकी प्रकरण में आरोपी खननकारी का आपराधिक इतिहास भी खंगाल रही है।
विज्ञापन

एसएसआई प्रदीप नेगी ने बताया कि कोटद्वार रेंज की क्षेत्राधिकारी शीतल कुमारी वैद्य की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर खननकारी के खिलाफ आईपीसी की धारा 504 और 506 में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना कलालघाटी चौकी इंचार्ज कमलेश शर्मा को सौंपी गई है। बताया कि खननकारी पूर्व में भी वन कर्मियों पर हमले और अन्य मामलों से संबंधित मुकदमा दर्ज है। उसका इतिहास खंगाला जा रहा है। जांच अधिकारी कमलेश शर्मा ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार रात उस समय की है, जब महिला रेंज अधिकारी अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ आरक्षित वन क्षेत्र की सीमा पर गश्त कर रही थी। इस दौरान दो पहिया वाहन में सवार दो युवक भी उनकी गाड़ी का पीछा कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed