{"_id":"6a9d6eeeea73b6588b02de7f","slug":"deliberations-held-on-the-welfare-and-rights-of-ex-servicemen-at-the-convention-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-126315-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: अधिवेशन में पूर्व सैनिकों के कल्याण और अधिकारों पर हुआ मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: अधिवेशन में पूर्व सैनिकों के कल्याण और अधिकारों पर हुआ मंथन
Sun, 06 Sep 2026 07:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sun, 06 Sep 2026 07:17 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद उत्तराखंड प्रांत का वार्षिक अधिवेशन रविवार को कोटद्वार में आयोजित हुआ। अधिवेशन में पूर्व सैनिकों के कल्याण, उनकी समस्याओं, अधिकारों और उनके परिवारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर मंथन किया गया। साथ ही संगठन की आगामी कार्ययोजना और प्रदेश में परिषद की गतिविधियों को और विस्तार देने पर चर्चा हुई।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने किया। प्रांत प्रमुख डॉ. शैलेंद्र ने वर्तमान राष्ट्रीय गतिविधियों के संबंध में फैलाए जा रहे भ्रम को दूर करने में सक्रिय भूमिका निभाने का सैनिकों से आह्वान किया। प्रांतीय सचिव सीपी डोबरियाल ने कोटद्वार में आर्मी लॉ कॉलेज खोलने की मांग उठाई। अधिवेशन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मेजर जनरल डॉ. आरके गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष मेजर जनरल गुलाब सिंह रावत, मेजर महावीर सिंह रावत, जिलाध्यक्ष सेवानिवृत्त सूबेदार कुलदीप सिंह रावत मौजूद रहे। संचालन महासचिव देवेंद्र डोभाल ने किया। संवाद