{"_id":"6acce35861998027c30a928a","slug":"uncontested-election-in-zila-panchayat-and-municipal-bodies-kotdwar-news-c-50-1-sdrn1016-121796-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: जिला पंचायत में निर्विरोध निर्वाचन तय और नगर निकायों में होगा मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: जिला पंचायत में निर्विरोध निर्वाचन तय और नगर निकायों में होगा मुकाबला
Mon, 12 Oct 2026 07:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Mon, 12 Oct 2026 07:10 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। जिला नियोजन समिति (डीपीसी) के चुनाव के लिए सोमवार को जिला पंचायत और नगर निकायों से नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई। जिला पंचायत टिहरी के सभी 17 पदों पर एक-एक नामांकन होने से सदस्यों का निर्विरोध चुना जाना तय है। वहीं, नगर पालिका मुनिकीरेती में भी एक ही नामांकन हुआ है। चंबा और नई टिहरी में सदस्य पदों के लिए एक से अधिक प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है। नामांकन पत्रों की जांच आज मंगलवार को होगी, जबकि 16 अक्तूबर को मतदान कराया जाएगा।
जिला पंचायत में डीपीसी चुनाव के निर्वाचन अधिकारी/ लघु सिंचाई विभाग के ईई बृजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि सभी 17 पदों पर एक-एक नामांकन हुआ है। भिलंगना ब्लॉक से आशीष जोशी, धनपाल बिष्ट और विजय लाल, कीर्तिनगर से कविता देवी और उत्तम सिंह, प्रतापनगर से विजय देवी और लक्ष्मी देवी, जौनपुर से ममता और जोत सिंह, देवप्रयाग से पुष्पा रावत और पुष्पा देवी, नरेंद्रनगर से शीशपाल और जोत सिंह असवाल, जाखणीधार से विजयपाल रावत और शकुंतला पंवार, थौलधार से शीशपाल सिंह और चंबा से दर्शनी रावत का निर्विरोध चुना जाना तय है। नगर निकायों के निर्वाचन अधिकारी/ सहायक अभियंता संजय कुमार ढुकलान ने बताया कि मुनिकीरेती नगर पालिका से गजेंद्र सिंह सजवाण ने एकमात्र नामांकन कराया है। ऐसे में उनका निर्विरोध निर्वाचन तय है।
नई टिहरी और नरेंद्रनगर पालिका वार्ड से विनीत उनियाल, उर्मिला राणा और नवीन सेमवाल ने नामांकन कराया है। वहीं, चंबा पालिका वार्ड से शक्ति प्रसाद जोशी, सोहन सिंह नेगी, अरुण रतूड़ी और गिरीश रावत ने नामांकन किया है। नामांकन पत्रों की जांच के बाद 16 अक्तूबर को चुनाव कराए जाएंगे।