{"_id":"6accd0e85ebfc0dc3e0d3a16","slug":"satpuli-chai-road-in-bad-shape-due-to-rains-demand-for-repairs-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-127304-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: बारिश से बदहाल हुआ सतपुली-चाई मार्ग, सुधारीकरण की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: बारिश से बदहाल हुआ सतपुली-चाई मार्ग, सुधारीकरण की मांग
Mon, 12 Oct 2026 05:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Mon, 12 Oct 2026 05:52 PM IST
विज्ञापन
भिताड़ा पुल के पास हादसे की आशंका
सतपुली। जयहरीखाल विकासखंड के सतपुली-चाई मोटर मार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज से सुधारीकरण और डामरीकरण की मांग की है। इस संबंध में भेजे गए ज्ञापन में कहा गया है कि बारिश के कारण सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं। कई स्थानों पर मलबा और बोल्डर जमा होने से यात्रियों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है।
क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों का कहना है कि सतपुली से चाई गांव तक करीब 14 किलोमीटर लंबे मोटर मार्ग की हालत काफी खराब है। बारिश के बाद सड़क पर कई जगह मलबा जमा है। सगवाड़ी गदेरे और गिंवाली गदेरे में पानी के साथ मलबा और बोल्डर आने से वाहनों के फिसलने का खतरा बना हुआ है। वहीं, भिताड़ा पुल के पास सड़क का एक हिस्सा बेहद संकरा होने के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
क्षेत्रवासी लंबे समय से मोटर मार्ग के डामरीकरण और सुधारीकरण की मांग उठा रहे हैं। समस्या का समाधान नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। जनप्रतिनिधियों ने मंत्री से जल्द सड़क की मरम्मत कराने और सुरक्षित आवागमन के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में क्षेत्र पंचायत सदस्य किमार सुनीता देवी, पूर्व ग्राम प्रधान गढ़कोट नरेंद्र रावत, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य किमार किरण रौतेला, पूर्व ग्राम प्रधान कांडा सुरेश चंद्र, सोनी ध्यानी, मनीष रौतेला, मदन पंवार और मुकेश बिष्ट शामिल रहे।
विज्ञापन
वहीं, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का कहना है कि जयहरीखाल से चाई तक 21 किलोमीटर सड़क के हिस्से को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) में स्थानांतरित करने के लिए राज्य सरकार की संस्तुति के बाद केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है।