{"_id":"6accc9bcf91257132503ca09","slug":"ameesha-wins-first-place-in-the-essay-competition-on-viksit-bharat-2047-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-127303-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: विकसित भारत 2047 पर निबंध प्रतियोगिता में अमीषा प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: विकसित भारत 2047 पर निबंध प्रतियोगिता में अमीषा प्रथम
Mon, 12 Oct 2026 05:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Mon, 12 Oct 2026 05:21 PM IST
विज्ञापन
जयहरीखाल। भक्त दर्शन राजकीय पीजी कॉलेज में विकसित भारत 2047 विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में 26 छात्र-छात्राओं ने विकसित भारत के निर्माण, राष्ट्र की प्रगति और युवाओं की भूमिका पर विचार रखे। बीए तृतीय सेमेस्टर की अमीषा रावत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम के संयोजक डॉ. गुंजन आर्य, डॉ. दीपिका ने विद्यार्थियों को विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए युवाओं को नवाचार, कौशल विकास और जिम्मेदार नागरिकता के प्रति सजग रहना होगा।
प्रतियोगिता में बीए तृतीय सेमेस्टर की अमीषा रावत प्रथम, बीएससी प्रथम सेमेस्टर के अमित कुमार द्वितीय रहे। वहीं, बीकॉम तृतीय सेमेस्टर की लक्की और एमएससी तृतीय सेमेस्टर की कनिका कुकरेती ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. विक्रम और डॉ. पवनिका चंदोला शामिल रहे।