फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The thief who carried out incidents of bicycle theft was caught by the police.

Kotdwar News: साइकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाला चोर पुलिस के हत्थे चढ़ा

Mon, 05 Aug 2024 11:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
The thief who carried out incidents of bicycle theft was caught by the police.

विज्ञापन
कोटद्वार। कोतवाली पुलिस ने नगर में साइकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपी को पकड़ लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की पांच साइकिलें बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां कोर्ट के आदेश पर उसे न्यायिक अभिरक्षा में पौड़ी जेल भेज दिया गया है।

कोतवाल मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि सिताबपुर निवासी बलवीर सिंह रावत ने गत तीन अगस्त को कोतवाली में एक शिकायती प्रार्थनापत्र दिया। जिसमें उन्होंने कहा कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने जल निगम स्टोर के पास स्थित कोचिंग सेंटर के बाहर खड़ी उसके बेटे की साइकिल चोरी कर ली है। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने नगर में साइकिल चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए मामले का खुलासा कर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी करने के लिए टीम गठित करने के निर्देश दिए। जिस पर उनके नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरों को खंगाल कर और पतारसी कर मामले में संलिप्त आरोपी नौशाद निवासी जसवंतपुर, लुकादड़ी, थाना नजीबाबाद जिला बिजनौर यूपी को बुद्धा पार्क के पास डिग्री कॉलेज वाली रोड से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 5 चोरी की साइकिलें भी बरामद की गई हैं।
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed