{"_id":"6a9820f87b57c382f904879d","slug":"the-pauri-highway-remained-closed-for-half-an-hour-at-chunadhara-due-to-debris-and-trees-falling-from-the-hillside-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-126219-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: चूनाधारा में पहाड़ी से मलबा व पेड़ गिरने से पौड़ी हाईवे रहा आधे घंटे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: चूनाधारा में पहाड़ी से मलबा व पेड़ गिरने से पौड़ी हाईवे रहा आधे घंटे बंद
Wed, 02 Sep 2026 06:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Wed, 02 Sep 2026 06:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार/दुगड्डा/सतपुली। पौड़ी नेशनल हाईवे पर मंगलवार रात चूनाधारा के पास पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और पेड़ सड़क पर गिरने से करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा। इस दौरान हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर पहुंची दुगड्डा चौकी पुलिस और एनएच प्रशासन की टीम ने जेसीबी की मदद से मलबा और पेड़ हटाकर यातायात सुचारू कराया।
स्थानीय नागरिक प्रदीप बडोला ने बताया कि मंगलवार रात करीब 8:45 बजे भारी बारिश के दौरान चूनाधारा के पास पहाड़ी से अचानक मलबा और पेड़ हाईवे पर आ गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बुधवार दोपहर हुई बारिश के दौरान भी चूनाधारा और आमसौड़ में सड़क पर मलबा आया। एनएच प्रशासन ने जेसीबी से मलबा हटाकर आवाजाही सुचारू रखी। उधर, सतपुली क्षेत्र क्षेत्र में 24 घंटे से अधिक समय तक हुई बारिश ने गुमखाल सतपुली के बीच के सफर को एकबार फिर से जानलेवा बना दिया है
मलबा आने की सूचना पर तत्काल जेसीबी भेजकर सड़क साफ कराई गई। चूनाधारा और आमसौड़ में बुधवार को भी मलबा आया था लेकिन ज्यादा देर यातायात बाधित नहीं हुआ।
- आशीष सैनी, जेई, एनएच खंड लोनिवि धुमाकोट।
.
सतपुली के पास पहाड़ी से गिरते बोल्डर और मलबे से बढ़ी मुसीबतें
कीचड़, मिट्टी से सड़क पर फिसलन से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
सतपुली। क्षेत्र में 24 घंटे से अधिक समय तक हुई बारिश ने गुमखाल सतपुली के बीच के सफर को एकबार फिर से जानलेवा कर दिया है। जगह-जगह पर पहाड़ी से गिरते बोल्डर और मलबा, कीचड़ और मिट्टी से सड़क पर फिसलन और अनेक स्थानों पर सड़क में लबालब भरा पानी यात्रियों और वाहन चालकों के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश ने इस मार्ग से गुजरने
विज्ञापन
वाले यात्रियों को हलकान कर दिया है। बारिश से सड़क पर फैली मिट्टी कीचड़ में तब्दील होकर वाहन चालकों और पैदल यात्रियों के लिए जी का जंजाल बन गई है।
बुधवार को दिन भर क्षेत्र में लगातार हुई बारिश से गुमखाल से सतपुली के किमी 20 के पैच में अधिकांश स्थानों पर सड़क में भारी फिसलन हो गई है। सड़क पर 5 से 6 इंच मोटी धूल की बारीक परत कीचड़ में तब्दील हो गई है। जिसके बाद यात्री एवं ग्रामीण फिसलन से हलकान हैं। दोपहिया वाहन एवं पैदल आवागमन कर रहे ग्रामीण फिसलन से रपट रहे हैं। गुमखाल सतपुली के बीच दर्जनभर से अधिक डेंजर जोन में बारिश के दौरान पहाड़ी से रह रहकर गिरते बोल्डर और मलबे से भी यात्री और वाहन चालक जान हथेली पर रखकर यात्रा करने को मजबूर हैं। सतपुली मल्ली समेत अनेक स्थानों पर सड़क मलबे के चलते इतनी संकरी हो गई है कि यदि जरा सी चूक हुई तो फिसल कर नीचे सैकड़ों फुट गहरी खाई में बड़ा हादसा हो सकता है। एनएच प्रशासन का कहना है कि मशीनों से मलबा हटाने का काम जारी है।
फोटो समाचार
जारी