फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The path to freedom from self-contemplation will be paved

आत्मचिंतन से मुक्ति का मार्ग होगा प्रशस्त

Mon, 02 Aug 2021 10:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
The path to freedom from self-contemplation will be paved
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार के गणित विभाग और देवभूमि विचार मंच के संयुक्त तत्वावधान में ‘भारतीय आध्यात्म विज्ञान की वर्तमान में प्रासंगिकता’ विषय पर गूगल मीट एवं यू-ट्यूब के माध्यम से एक दिवसीय राष्ट्रीय ई-संगोष्ठी का आयोजन हुआ। वक्ताओं ने भारतीय आध्यात्म विज्ञान दर्शन पर चर्चा करते हुए कहा कि आध्यात्म दर्शन में ही विज्ञान समाया हुआ है। आत्मचिंतन और ज्ञान के अनुरूप आचरण ही मुक्ति का मार्ग प्रशस्त कर सकता है।
विज्ञापन

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए विशिष्ठ अतिथि अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर (छत्तीसगढ़) के कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी ने कहा कि भारतवर्ष की समस्त पूंजी उसकी आध्यात्मिक संपदा है। आत्मा की विशेषताओं को जीवन में लाने की या आचरण में लाने की प्रक्रिया ही आध्यात्मिकता है। जीवन में प्रदर्शन, नाटक और आडंबर व्यक्ति को आध्यात्मिकता से दूर लेकर जाते हैं। मुख्य वक्ता महेश योगी वैदिक विश्वविद्यालय भोपाल (मध्य प्रदेश) के प्रो. निलिम्प त्रिपाठी ने कहा कि सत्य बोलने से आनंद की सहज अनुभूति होती है और कामनाओं की गांठ से विमुक्तता ही आध्यात्मिकता की ओर व्यक्ति को अग्रसर करती है। विशिष्ठ वक्ता हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण के सचिव डॉ. ललित नारायण मिश्रा ने आधुनिक विज्ञान में पौराणिक ग्रंथों की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। प्राचार्य प्रो. जानकी पंवार ने कहा कि कोविड-19 ने संपूर्ण विश्व को सबक दिया है कि जीवन का अर्थ मात्र भौतिक आकांक्षा या कामनाएं नहीं है। गोष्ठी का संचालन डॉ. तृप्ति दीक्षित ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed