फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The Forest Department will conduct a survey of trees standing near power lines.

Kotdwar News: बिजली की लाइनों के पास खड़े पेड़ों का वन विभाग कराएगा सर्वे

Wed, 12 Aug 2026 07:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Wed, 12 Aug 2026 07:33 PM IST
विज्ञापन
The Forest Department will conduct a survey of trees standing near power lines.
दुगड्डा (कोटद्वार)। लैंसडौन वन प्रभाग कोटद्वार के दुगड्डा रेंज के अंतर्गत आरक्षित वन क्षेत्र से गुजरने वाली विद्युत लाइनों के आसपास के पेड़ों का वन विभाग सर्वे कराएगा। इसका उद्देश्य आंधी, तूफान और बारिश के दौरान पेड़ों के विद्युत लाइनों पर गिरने से होने वाली दुर्घटनाओं, वन्यजीव और मानव क्षति को रोकना है।
विज्ञापन


ऊर्जा निगम की ओर से पर्वतीय क्षेत्रों के गांवों के ग्रामीणों को विद्युत सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आरक्षित वन क्षेत्र के जंगलों के बीच विद्युत पोल स्थापित कर लाइनें बिछाई हैं। विद्युतीकरण के बाद लाइन के नीचे और आसपास प्राकृतिक रूप से उगे पौधे अब बड़े पेड़ों का रूप ले चुके हैं। रखरखाव के अभाव में कई स्थानों पर पेड़ों की ऊंचाई विद्युत लाइनों तक पहुंच गई है। ऐसे में तेज हवा और बारिश के दौरान पेड़ों के लाइन से टकराने या गिरने से शॉर्ट सर्किट का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

इससे विद्युत आपूर्ति बाधित होने के साथ उपभोक्ताओं को भी परेशानी उठानी पड़ती है। वहीं, उच्च पारेषण विद्युत लाइनों के संपर्क में आने से वन्यजीवों की जान को भी खतरा रहता है। विद्युत लाइनों के आसपास पेड़ों की लॉपिंग वन विभाग की अनुमति के बाद ही की जाती है, जबकि पेड़ों के पातन के लिए उच्च अधिकारियों की वैध अनुमति आवश्यक होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्युत लाइनों के निकट आने वाले पेड़ों का शीघ्र सर्वे कराया जाएगा। सर्वे कार्य पूरा होने के बाद रिपोर्ट अग्रिम कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
- रमेश चंद्र सिंह नेगी, रेंजर दुगड्डा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed