{"_id":"68bc6b9a75a2a1baf50632b0","slug":"the-body-of-one-of-the-missing-labourers-in-the-bankura-disaster-of-thalisain-was-found-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-782433-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: थलीसैंण के बांकुड़ा आपदा में लापता मजदूरों में एक का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: थलीसैंण के बांकुड़ा आपदा में लापता मजदूरों में एक का शव मिला
विज्ञापन
विज्ञापन
थलीसैंण। विकासखंड थलीसैंण को बांकुड़ा गांव में बारिश के दौरान आपदा की चपेट में आने वाले पांच नेपाली मजदूरों में से एक का शव करीब एक माह बाद देघाट अल्मोड़ा से मिल गया। पुलिस के मुताबिक मृत की पहचान संध्या खटका (35) के रूप में हुई है। हालांकि अभी भी चार अन्य मजदूर लापता हैं।
थलीसैंण में बीते छह अगस्त को हुई भारी बारिश के दौरान चौथान पट्टी के बांकुड़ा क्षेत्र में सड़क किनारे टेंट में रह रहे नेपाली मजदूर भूस्खलन की चपेट में आ गए थे। पुलिस, राजस्व विभाग और एसडीआरएफ की टीमों ने कई दिनों तक तलाशी अभियान चलाया लेकिन कोई पता नहीं चला। थानाध्यक्ष थलीसैंण लाखन सिंह ने बताया कि देघाट अल्मोड़ा के घटगाड़ में एक महिला का शव मिला। लापता मजदूरों के परिजनों ने मृतका की पहचान संध्या खटका पत्नी नरेंद्र खटका के रूप में की है। जबकि लापता मजदूरों में नरेंद्र खटका, रोमन खटका, अमृता परिहार व विमल शामिल हैं।
विज्ञापन