फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   the absence of the budget will not find Scholarship

बजट के अभाव में नहीं मिल रही छात्रवृत्ति

Tue, 28 Jun 2016 09:26 PM IST
अमर उजाला/पौड़ी।
अमर उजाला/पौड़ी। Updated Tue, 28 Jun 2016 09:26 PM IST
विज्ञापन

अनुसूचित जाति के हजारों लाभार्थियों को चार साल से समाज कल्याण विभाग की ओर से छात्रवृत्ति नहीं मिल पाई है। इससे लाभार्थियों को विभाग के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। एससी वर्ग को छात्रवृत्ति नहीं मिलने का कारण विभाग बजट का अभाव बता रहा है।

विज्ञापन


जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से कक्षा एक से पोस्ट ग्रेजुएट होने और तकनीकी शिक्षा के लिए राज्य सरकार की ओर से अलग-अलग छात्रवृत्ति तय की गई है। विभाग की ओर से अनुसूचित जाति के लाभार्थियों को वर्ष 2012 से अभी तक छात्रवृत्ति नहीं मिली। जिला समाज कल्याण अधिकारी रतन सिंह रावल का कहना है कि जिले में अनुसूचित जाति के लाभार्थियों की संख्या कुल संख्या 15 हजार से अधिक है। उन्होंने बताया कि मार्च में एससी के लिए विभाग को पच्चीस लाख का बजट मिला था। जो कि एक हजार से अधिक लाभार्थियों को बांटा जा चुका है। उन्होंने बताया कि शासन को साढ़े पांच लाख के बजट की मांग की गई है।
विज्ञापन


विभाग के अनुसार, अनुसूचित जाति के लाभार्थियों की संख्या कक्षा एक से बारह तक 15800 है जबकि एक हजार से अधिक को छात्रवृत्ति दी गई। अनुसूचित जनजाति के 285 में से अधिकांश लाभार्थियों को छात्रवृत्ति दी जा चुकी है। अन्य पिछड़ा वर्ग के 843 में से पांच सौ से अधिक का छात्रवृत्ति दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बजट की स्थिति
पौड़ी। जिले में अनुसूचित जाति की छात्रवृत्ति के लिए साढ़े तीन करोड़ की डिमांड के सापेक्ष पच्चीस लाख ही प्राप्त हुआ। अनुसूचित जनजाति में चालीस लाख के सापेक्ष 23 लाख व ओबीसी में 1.39 लाख के सापेक्ष 44 लाख ही बजट प्राप्त हुआ।


अलग-अलग मिलती है छात्रवृत्ति
अनुसूचित जाति में कक्षा 1 से 5 तक छह सौ व कक्षा 6 से 8 तक 960 रुपये, अनुसूचित जनजाति को कक्षा 1 से 5 तक पांच सौ व कक्षा 6 से 8 तक आठ सौ, कक्षा 9 व 10 में 2250 और कक्षा 11 व 12 में 2300 रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed