फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Textile merchant absconds with his family with more than Rs 1.5 crore belonging to the committee

Kotdwar News: कमेटी के 1.5 करोड़ से अधिक रुपये लेकर कपड़ा व्यापारी परिवार समेत फरार

Sat, 13 Apr 2024 10:41 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
Textile merchant absconds with his family with more than Rs 1.5 crore belonging to the committee

विज्ञापन






कोटद्वार। नगर क्षेत्र के अंतर्गत कौड़िया में करीब 1.5 करोड़ रुपये की कमेटी डालने वाला एक कपड़ा व्यापारी रातोंरात परिवार समेत फरार हो गया। खून पसीने की गाढ़ी कमाई हड़पने से जुड़े इस मामले की जानकारी लगते ही कई पीड़ित लोगों ने कोतवाली पहुंचकर मामले की तहरीर दी है। कमेटी में पैसा जमा कराने वालों में ज्यादातर महिलाएं हैं। कोतवाली पुलिस ने पीड़ितों को जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया है।

शनिवार शाम को कौड़िया, काशीरामपुर क्षेत्र के 12 से अधिक लोग कोतवाली पहुंचे। यहां उन्होंने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में लोगों ने कहा कि उन्होंने नगर के एक कपड़ा व्यापारी मनोज कंसल उर्फ सोनू के पास कमेटी खोली थी। इसमें उनके द्वारा प्रतिमाह धनराशि जमा कराई जाती है। कहा कि आरोपी कपड़ा व्यापारी सोनू के पास क्षेत्र के करीब 100 लोगों का 1.50 करोड़ रुपये जमा था। कई लोगों की कमेटी की तिथि पूरी होने के बाद भी आरोपी व्यापारी उनका पैसा वापस नहीं लौटा रहा है। कहा कि दो दिन पूर्व 11 अप्रैल को आरोपी व्यापारी परिवार समेत फरार हो गया है। फोन पर संपर्क करने पर उसका मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा है। कहा कि आरोपी व्यापारी की ओर से उनके साथ धोखाधड़ी की गई है। पीड़ितों ने मामले में आरोपी व्यापारी मनोज कंसल उर्फ सोनू के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते हुए उनका पैसा दिलवाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन




एसएसआई जयपाल सिंह चौहान ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा नगर के एक कपड़ा व्यापारी पर कमेटी का पैसा लेकर फरार होने का शिकायती पत्र दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


.



खून पसीने की गाढ़ी कमाई खोने के बाद फफक पड़ीं महिलाएं

कोटद्वार। कमेटी में पैसा लगाने वालों में नगर के व्यापारी और अन्य लोग शामिल हैं। कमेटी में लोगों ने अपने खून पीसने की गाढ़ी कमाई लगाई हुई थी। किसी ने अपनी बेटी की शादी के लिए पैसा जमा कराया था, तो किसी ने अपने बेटे के बेहतर भविष्य के लिए, किसी ने बीमार बच्चों के उपचार के लिए पैसा लगाया था। पैसा जमा कराने वालों में अधिकांश महिलाएं हैं। कौड़िया निवासी शोभा देवी ने बताया कि उसका बेटा कैंसर की बीमारी से पीड़ित है। उसके उपचार के लिए उसने पैसा बचाकर कमेटी में लगाया था। अब वह बच्चे का उपचार कराने में भी असमर्थ है। वहीं, एक अन्य महिला ने बताया कि उसने बेटी की शादी के लिए कमेटी में पैसा जमा कराया था। उन्हें अगले मई माह में कमेटी का पैसा मिलना था। कमेटी में पैसा लगाने वालों में शहर के सुनील कुमार, मनोज कुमार निवासी कौड़िया समेत कई व्यापारी भी हैं। फरार कपड़ा व्यापारी ने अपने कई नात रिश्तेदारों को भी चूना लगाने में कसर नहीं छोड़ी है।




.

व्यापारी के फरार होने के बाद नात रिश्तेदार परेशान



कोटद्वार। कमेटी का पैसा लेकर फरार होने वाले व्यापारी के भाई और नात रिश्तेदार परेशान हैं। उन्होंने कोतवाली पुलिस से उन्हें सुरक्षा देने की मांग की है।

फरार व्यापारी के छोटे भाई नीरज कंसल, मामा सुशील बंसल, ईश्वर दास बंसल, ममेरे भाई अनूप कंसल का कहना है कि उनका रिश्तेदार मनोज कंसल उर्फ सोनू कमेटी का कार्य करता था। सोनू अचानक ही बिना बताए फरार हो गया है और उसका कहीं पता नहीं चल रहा है। कहा कि उसके फरार होने के बाद लोगों द्वारा उसके नात रिश्तेदार होने के कारण उन्हें अनावश्यक रूप से परेशान कर रहे हैं और हाथापाई करने पर उतारू हैं। उन्होंने पुलिस से मामले में उचित कार्रवाई कर उन्हें सुरक्षा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed