{"_id":"694fe0bb97f13d68330e7447","slug":"teachers-and-students-honored-at-mission-school-of-excellence-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-120719-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: मिशन स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षक और विद्यार्थी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: मिशन स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षक और विद्यार्थी सम्मानित
Sat, 27 Dec 2025 07:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sat, 27 Dec 2025 07:05 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। गुमखाल में आयोजित मिशन स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में कार्यक्रम में शिक्षकों को उनकी अनुकरणीय सेवाओं और विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।
समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि अपर निदेशक एससीईआरटी प्रदीप रावत एवं विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक रणजीत सिंह नेगी, बीईओ अमित कुमार चंद ने किया। संयोजक डॉ. सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि मिशन एक्सीलेंस का उद्देश्य नवाचारी व उपयोग मूलक शिक्षा को शिक्षकों के माध्यम से विद्यार्थियों तक पहुंचाना है। प्रधानाचार्य बीरेंद्र गिरि ने विद्यालयों की खंड स्तर की प्रगति आख्या प्रस्तुत की।
समारोह में हाईस्कूल स्तर पर प्रतिभा, जिया, समृद्धि, आदित्य, इंटरमीडिएट स्तर पर सूरज, अमनदीप, आकाश, सोनम को बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया गया। खंड में हाईस्कूल स्तर पर अटल उत्कृष्ट राइंका चेलूसैंण, राउमावि वासिंज्ञाना, राइंका द्वारीखाल, इंटरमीडिएट स्तर पर राइंका पाली लंगूर, अटल उत्कृष्ट राइंका चेलूसैंण, अटल उत्कृष्ट राइंका देवीखेत के क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहने पर स्टाफ को सम्मानित किया गया। संवाद