{"_id":"636be18b0e4f7114962e7407","slug":"state-foundation-day-celebrated-with-colorful-programs-kotdwar-news-drn427715517","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मनाया गया राज्य स्थापना दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मनाया गया राज्य स्थापना दिवस
विज्ञापन
कोटद्वार के विद्या मंदिर इंटर कालेज में राज्य स्थापना दिवस पर प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्क
- फोटो : KOTDWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र में राज्य स्थापना दिवस धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विभिन्न संगठनों ने आंदोलनकारियों को सम्मानित किया और विद्यालयों में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए।
बुधवार को जीआईसी कोटद्वार में शिक्षक संतोष नेगी के मार्गदर्शन में राज्य आंदोलन के दौरान के अखबारों में प्रकाशित खबरों की प्रदर्शनी लगाई गई। जीआईसी कुंभीचौड़ में प्रधानाचार्य लखपत राज खुगशाल के मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। रोहित अग्रवाल सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कालेज उमरावनगर की एनएसएस इकाई द्वारा राज्य स्थापना दिवस मनाया गया।
मेहरबान सिंह कंडारी सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज में निबंध और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें तनुजा गुर्साइं प्रथम, आशीष नेगी द्वितीय और आदर्श नेगी तृतीय रही। पोस्टर में तनुजा पहले, उत्कर्ष नेगी दूसरे और रितु रावत तीसरे स्थान पर रहे। प्रधानाचार्य सीएस नकुल ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। हेमनदास सरस्वती शिशु मंदिर में शिक्षक प्रयाग दत्त चमोली के मार्गदर्शन में छात्राओं ने रंगोली बनाई।
विज्ञापन
बलूनी पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर अभिलाषा भारद्वाज के मार्गदर्शन में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। भारत सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय रिखणीखाल में प्राचार्य प्रो. मनोज उप्रेती ने मार्गदर्शन में कार्यक्रम हुए।
भाजपा भाबर मंडल के कार्यकर्ताओं ने राज्य आंदोलनकारी चंद्रप्रकाश भट्ट की धर्मपत्नी गायत्री भट्ट को सम्मानित किया गया। उधर, प्रशासन की ओर से कोटद्वार तहसील में स्थापित वीरचंद्र सिंह गढ़वाली की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।