फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Sita, and the reunion of Ram and Bharat were enacted.

Kotdwar News: राम वनवास, सीता हरण और राम-भरत मिलाप का हुआ मंचन

Thu, 15 Oct 2026 05:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Thu, 15 Oct 2026 05:18 PM IST
विज्ञापन
Sita, and the reunion of Ram and Bharat were enacted.
कोटद्वार। क्षेत्र में आयोजित रामलीला में राम वनवास, सीता हरण, राम-भरत मिलाप और बाली वध समेत विभिन्न प्रसंगों का मंचन किया गया। कलाकारों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन

मालवीय उद्यान में श्री रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला में राज्याभिषेक की तैयारी, मंथरा-कैकेयी संवाद और राम, सीता व लक्ष्मण के वन गमन का मंचन किया गया। आमपड़ाव की रामलीला में सूर्पणखा के नाक-कान कटने, खर-दूषण वध और सीता हरण के प्रसंग दिखाए गए। वहीं, श्री बाल रामलीला कमेटी के मंच पर सीता की खोज, शबरी से भेंट, राम-सुग्रीव मित्रता और बाली वध की लीला का मंचन हुआ। भाबर के कलालघाटी में श्री ओंकारेश्वर रामलीला कमेटी की रामलीला का शुभारंभ उद्योगपति सुरेश ठाकुर ने किया।
विज्ञापन

लैंसडौन के गांधी चौक में श्री रामलीला समिति की रामलीला के चौथे दिन कैकेयी के दो वरदान मांगने का प्रसंग प्रस्तुत किया गया। इस दौरान समिति अध्यक्ष डॉ. एसपी नैथानी, सचिव अजय अग्रवाल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed