फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   E rawata o Mansi Negi na koula ena veivacu

Kotdwar News: बॉक्सिंग में मानसी नेगी ने जीता स्वर्ण पदक

Thu, 15 Oct 2026 06:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Thu, 15 Oct 2026 06:21 PM IST
विज्ञापन
E rawata o Mansi Negi na koula ena veivacu
कोटद्वार। कुमाऊं विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालयी बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कोटद्वार की मानसी नेगी ने स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

रामनगर महाविद्यालय में 14 अक्तूबर को आयोजित प्रतियोगिता में मानसी ने 70 से 75 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। इसके साथ ही उन्होंने ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए भी क्वालीफाई कर लिया। स्टेडियम प्रभारी एवं बॉक्सिंग कोच श्याम सिंह डांगी ने बताया कि मानसी नेगी ने बेहतरीन खेल कौशल के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है।

अब वह राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। यह प्रतियोगिता राजस्थान में 18 से 24 जनवरी 2027 तक आयोजित होगी। मानसी की इस सफलता से कोटद्वार क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्टेडियम के कोच और खेल प्रेमियों ने आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। उम्मीद जताई कि मानसी राष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन कर कोटद्वार और उत्तराखंड का नाम रोशन करेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed