{"_id":"6ad0dc6787020b6ef90bdc96","slug":"a-taura-na-koniferedi-na-ilakolako-ni-cina-me-rawati-kina-na-lewa-dodonu-me-baleti-ankita-kotdwar-news-c-51-1-pri1002-116041-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: अंकिता को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: अंकिता को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च
Thu, 15 Oct 2026 07:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Thu, 15 Oct 2026 07:30 PM IST
विज्ञापन
पौड़ी। अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने और दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद से हटाने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पौड़ी में कैंडल मार्च निकाला। जिलाध्यक्ष विनोद नेगी की अगुवाई में कांग्रेसियों ने न्याय देने की मांग की।
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंकिता भंडारी के मामले में न्याय की मांग को लेकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अंकिता को न्याय मिलने तक उनकी लड़ाई जारी रहेगी। इस मौके पर सुंदर लाल मुयाल, भरत रावत, अनिल कुमार, मोहित सिंह, प्रमोद मंद्रवाल, युद्धवीर रावत आदि मौजूद रहे।
महिला मोर्चा ने कांग्रेस सांसद के इस्तीफे की उठाई मांग
कोटद्वार। भाजपा महिला मोर्चा ने जेएनयू के पूर्व प्राध्यापक एवं कांग्रेस सांसद डॉ. अंगोमचा बिमोल से जुड़े 11 छात्रों के कथित गंभीर यौन उत्पीड़न को लेकर विरोध जताया।
विज्ञापन
महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को तहसील पहुंचकर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मंजू शर्मा को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही संबंधित कांग्रेस सांसद के इस्तीफे की मांग भी उठाई। जिलाध्यक्ष शशिबाला केष्टवाल के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि महिलाओं और विद्यार्थियों की गरिमा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करना जरूरी है। ऐसे गंभीर आरोपों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जांच के आधार पर नियमानुसार उचित कार्रवाई की जानी चाहिए। ज्ञापन सौंपने वालों में महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री अनीता आर्य, उर्मिला कंडारी, सिमरन बिष्ट, हिमानी बलूनी, अंजू खुगशाल, माला लूथरा, निशा जुयाल शामिल थे। संवाद