{"_id":"62bc716465d325068f01549d","slug":"shalini-in-umathgaon-rinki-in-dartha-and-rajni-in-hanumanti-kotdwar-news-drn415886134","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमथगांव में शालिनी, दर्था में रिंकी और हनुमंती में रजनी बनीं प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमथगांव में शालिनी, दर्था में रिंकी और हनुमंती में रजनी बनीं प्रधान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुगड्डा ब्लाक में तीन ग्रामसभाओं में प्रधानों के रिक्त पदों के लिए गत 27 जून को हुए मतदान के बाद बुधवार को ब्लाक मुख्यालय साझासैंण में मतगणना हुई। उमथगांव में शालिनी, दर्था में रिंकी और हनुमंती में रजनी प्रधान बनीं। रिटर्निंग अधिकारी एमपी भट्ट ने विजयी प्रत्याशियों को प्रमाणपत्र वितरित करते हुए उनके निर्वाचन की घोषणा की।
दुगड्डा ब्लाक के अंतर्गत ग्राम पंचायत उमथगांव, हनुमंती सरुड़ा व दर्था में ग्राम प्रधान के रिक्त पदों के लिए गत 27 जून को मतदान हुआ था। बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 8:00 बजे से मतगणना शुरू हुई। इस दौरान सबसे पहले ग्राम पंचायत उमथगांव की मतगणना शुरू हुई। यहां शालिनी ग्राम प्रधान चुनी गईं। उन्होंने सर्वाधिक 146 मत प्राप्त किए। ग्राम पंचायत दर्था में कुल 318 मतदाताओं के सापेक्ष 212 मत पड़े। यहां रिंकी ग्राम प्रधान चुनी गईं। उन्होंने सर्वाधिक 133 मत हासिल किए। ग्राम पंचायत हनुमंती सरुड़ा में 257 मतदाताओं के सापेक्ष 194 मत पड़े। विजयी प्रत्याशी रजनी देवी को 78 मत मिले। रिटर्निंग अधिकारी बीडीओ एमपी भट्ट ने विजयी प्रत्याशियों को प्रमाणपत्र वितरित किए। बताया कि विभिन्न ग्राम पंचायतों में वार्ड सदस्य के 68 पदों में से 12 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। शेष पद अब भी रिक्त चल रहे हैं। इस अवसर पर मतगणना पर्यवेक्षक नरेंद्र कुमार, सहायक अंकित कुमार, महावीर सिंह, ब्लाक प्रमुख रुचि कैंत्यूरा, एबीडीओ योगेंद्र सिंह नेगी, एडीओ पंचायत ज्योतिष चंदोला और मुख्य सहायक उमेश कंडवाल आदि मौजूद रहे।