{"_id":"68ea48c980db28b75b0287b2","slug":"satpal-maharaj-gave-instructions-to-set-up-cages-to-catch-leopards-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1007-119162-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: सतपाल महाराज ने गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: सतपाल महाराज ने गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाने के दिए निर्देश
Sat, 11 Oct 2025 05:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sat, 11 Oct 2025 05:38 PM IST
विज्ञापन
सतपुली। क्षेत्रीय विधायक और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने शनिवार को जिलाधिकारी पौड़ी और वन विभाग के अधिकारियों से बातकर एकेश्वर व पोखड़ा ब्लॉक के गुलदार प्रभावित गांवों में गुलदार को पकड़ने के लिए पर्याप्त संख्या में पिंजरे लगाने के निर्देश दिए। गुलदार के कारण क्षेत्रवासी दहशत में हैं। ग्रामीणों के रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
यहां जारी बयान में सतपाल महाराज ने बताया कि उन्होंने जिलाधिकारी गढ़वाल और गढ़वाल वन प्रभाग के डीएफओ समेत उच्चाधिकारियों से बात की। उन्हें पोखड़ा और एकेश्वर विकासखंडों के गुलदार प्रभावित एवं मूवमेंट वाले क्षेत्रों में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था, वन कर्मियों की नियमित गश्त और कैमरा ट्रैप लगाने को कहा गया है। गुलदारों के मूवमेंट का पता लगने से उनके हमलों को रोका जा सकेगा। बताया कि वन विभाग स्थिति पर पूरी तरह से नजर रखे हुए है। प्रभावित क्षेत्रों में सक्रिय गुलदारों को ट्रेंकुलाइज करने के लिए वन विभाग के कार्मिकों को ट्रेंकुलाइजर गन भी दी गई हैं। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में लोगों से भी सतर्क रहने की अपील की है।