{"_id":"56eadb2c4f1c1b95238b45a7","slug":"samir-broke-the-25th-day-of-hunger-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"समीर ने 25वें दिन तोड़ा अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समीर ने 25वें दिन तोड़ा अनशन
ब्यूरो/अमर उजाला श्रीनगर
Updated Thu, 17 Mar 2016 09:58 PM IST
विज्ञापन
समीर
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार की ओर से मलेथा आंदोलनकारियों के ऊपर दर्ज मुकदमे वापस लेने के बारे में सकारात्मक वार्ता और पेयजल मंत्री के अनुरोध पर समीर रतूड़ी ने 25वें दिन अपना आमरण अनशन समाप्त कर दिया है।
विज्ञापन
इस दौरान मंत्री प्रसाद नैथानी का पत्र राकेश बिष्ट ने उन्हें सौंपा। इसमें प्रमुख सचिव गृह ने मुकदमा वापस लेने की कार्रवाई के बारे में बताया है। शेष मांगों पर भी जल्द ही शासन से वार्ता होगी।
विज्ञापन
मलेथा में नियम विरुद्ध स्वीकृत स्टोन क्रशरों के विरोध में समीर सहित स्थानीय निवासियों ने वर्ष 2014 और 2015 में आंदोलन किए थे। इस दौरान पुलिस ने आंदोलनकारियों पर मुकदमे कायम किए थे।
विज्ञापन
समीर की ओर से मुचलका न भरने पर पुलिस ने उन्हें 18 फरवरी को टिहरी जेल भेज दिया था। रतूड़ी अपनी मांगों को लेकर 22 फरवरी से जेल में ही आमरण अनशन पर बैठ गए थे। स्वास्थ्य बिगड़ने पर नौ मार्च को जेल प्रशासन ने उन्हें जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती करा दिया था।
स्वास्थ्य में सुधार होने पर 10 मार्च को उन्हें फिर जेल भेज दिया गया। इसी बीच उन्हें निजी मुचलके आधार पर जमानत मिल गई। जेल से छूटने के बाद 11 मार्च से वह मलेथा तिराहा स्थित यात्री शेड मेें अनशन कर रहे थे।