फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Runners were rewarded

Kotdwar News: धावकों को किया गया पुरस्कृत

Sat, 26 Jul 2025 10:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
Runners were rewarded
कोटद्वार। कारगिल विजय दिवस पर जय देवभूमि फाउंडेशन की ओर से कारगिल के वीर शहीदों को समर्पित मिनी हाफ मैराथन का आयोजन किया गया। हाफ मैराथन में अग्निवीर सैनिक भी दौड़े।
विज्ञापन

जय देवभूमि फाउंडेशन के संरक्षक सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल चंद्रपाल पटवाल की देखरेख में शनिवार सुबह भाजपा जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल, आयोजन संस्था के संरक्षक लेफ्टिनेंट कर्नल चंद्रपाल सिंह पटवाल, अध्यक्ष शिवानंद लखेड़ा, भाजपा नेत्री सुनीता कोटनाला ने हरी झंडी दिखाकर मिनी मैराथन को रवाना किया। देवी मंदिर के निकट से शुरू हुई हाफ मैराथन नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी तो हर किसी के लिए कौतूहल बन गई।
विज्ञापन

स्कूल के बालक वर्ग में दिव्यांशु, विजय, अयान, बालिका वर्ग में नेहा, निकिता, नव्या, ओपन पुरुष वर्ग में विनीत कुमार राय, संजय सिंह, लक्ष्मण, महिला वर्ग में शीतल, मानवी, प्रिया, अग्निवीर वर्ग में विक्रम सिंह, अनूप रावत, राजन, जूनियर द्वितीय वर्ग में रविंद्र, सूर्यकांत, रोहित, सेवानिवृत पुरुष वर्ग में सतीश भारद्वाज, रणवीर, राकेश रावत क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। महिला वर्ग में अनीता बिष्ट विजयी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनता इंटर कॉलेज मिनी स्टेडियम पदमपुर मोटाढाक में राष्ट्रगान के साथ शुरू हुए कार्यक्रम में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। शोभा रावत, धीरेंद्र कंडारी, मनीष भट्ट, रंजना रावत, हिमांशु द्विवेदी, सौरव नौडियाल, धीरज सिंह रावत और सुनील रावत आदि उपस्थित रहे। संचालन परितोष रावत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed