{"_id":"570294d44f1c1b504ac811e1","slug":"road-repair-work-began-in-lending","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधारी में शुरू हुआ सड़क मरम्मत का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधारी में शुरू हुआ सड़क मरम्मत का काम
अमर उजाला/श्रीनगर।
Updated Mon, 04 Apr 2016 09:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड ने उधारी में एजेंसी मोहल्ले में बदरीनाथ हाईवे का सुधार कार्य शुरू कर दिया है। लोनिवि की इस कवायद से एजेंसी मोहल्ले में धूल और वाहन दुर्घटनाओं से निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन
एडीबी (एशियन डेवलपमेंट बैंक) की परियोजना के तहत शहर में पेयजल लाइनों का पुनर्गठन किया जा रहा है। करीब एक माह पहले एडीबी ने एजेंसी मोहल्ले में जल संस्थान के पंप हाउस से घसिया महादेव तक करीब 300 मीटर पैच में एक ओर आधी सड़क खोदकर नई पाइप लाइन बिछाई। इसके बाद भरान के लिए बिछाए गए कंक्रीट और मिट्टी लोगों के लिए मुसीबत बन गई।
विज्ञापन
दिक्कत यह है कि एडीबी ने सड़क मरम्मत के लिए लोनिवि हाईवे खंड को एक भी धेला नहीं दिया है। इससे लोनिवि सड़क की मरम्मत नहीं कर पा रही थी। अगले माह से शुरू हो रही चार धाम यात्रा और लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए लोनिवि ने पेटिंग कराना शुरू कर दिया है। इधर, लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के अधिशासी अभियंता धीरेंद्र कुमार ने बताया कि एडीबी से पैसा नहीं मिला है। चार धाम यात्रा भी शुरू होने जा रही है। धूल और कंक्रीट से लोग परेशान थे। ऐसे में सुधार कार्य शुरू करवाया जा रहा है। उम्मीद है कि एडीबी से बजट मिल जाएगा।
विज्ञापन