फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Road rebuilt by uprooting the fine road in Kalabad

कालाबड़ में ठीक सड़क को उखाड़कर दोबारा बना दी सड़क

Sat, 13 Feb 2021 10:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
Road rebuilt by uprooting the fine road in Kalabad
कोटद्वार के कालाबड़ में नगर निगम की ओर से खोदी गई सड़क। - फोटो : KOTDWAR
कालाबड़ में हुई पूर्व सैनिकों की बैठक में निगम पर सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाया गया। पूर्व सैनिकों ने कहा कि नगर निगम ने ठीक सड़क को ही जेसीबी से उखाड़कर वहां नई सड़क का निर्माण कर दिया। इस दौरान हुई खुदाई से पेयजल लाइनें भी उखड़ गई हैं, जिससे क्षेत्र में पेयजल संकट हो गया है। पूर्व सैनिकों ने मुख्यमंत्री से नगर निगम की कार्यप्रणाली की जांच करने और पक्की सड़कों की खुदाई जेसीबी से नहीं कराने की मांग की।
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों ने कहा कि कालाबड़ क्षेत्र में पहले से ही सीसी मार्ग ठीक हालत में है, लेकिन मार्च फाइनल करने के चक्कर में नगर निगम जेसीबी से जबरन सड़कों को उखाड़कर उस स्थान पर नई सड़क बना रहा है। यही नहीं गली मोहल्लों में जेसीबी से सड़क के साथ लोगों की पेयजल लाइन भी उखड़ गई है, जिससे लोगों की पेयजल आपूर्ति ठप हो गई है। बैठक में पूर्व सैनिक सेवा परिषद के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण बड़थ्वाल, परिष्ठ उपाध्यक्ष सीपी डोबरियाल, अनूप बिष्ट, सुभाष कुकरेती, बलवान सिंह रावत, उमेश सिंह चौधरी, जीएस नेगी, सत्येंद्र रावत, शूरवीर खेतवाल, सीपी धूलिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

दो जगहों पर टूट गई थी सड़क
उधर, नगर निगम के जेई बीसी कबटियाल ने बताया कि कालाबड़ की सड़क खोदने का मामला संज्ञान में हैं। वह सड़क एक दो स्थानों पर टूट गई थी। प्रस्ताव आने के बाद ही सड़क को दोबारा से बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed