{"_id":"68e14ffa58556d1b1906d66e","slug":"rifleman-suraj-negi-of-kotdwar-was-martyred-in-baramulla-jammu-and-kashmir-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-804241-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: जम्मू कश्मीर के बारामूला में बलिदान हुए कोटद्वार के राइफलमैन सूरज नेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: जम्मू कश्मीर के बारामूला में बलिदान हुए कोटद्वार के राइफलमैन सूरज नेगी
विज्ञापन
कोटद्वार। जम्मू कश्मीर के बारामूला क्षेत्र में कोटद्वार (गढ़वाल) के राइफलमैन 25 वर्षीय सूरज सिंह नेगी देश की सुरक्षा करते हुए बलिदान हो गए। सेना से इसकी सूचना मिलते ही लालपुर गांव में मातम छा गया है। सूरज दो भाइयों में सबसे छोटे थे। गोरखा रेजिमेंट में तैनात सूरज की बटालियन रुड़की स्थानांतरित होनी थी, लेकिन इस बीच सीमा क्षेत्र में क्राॅस फायरिंग में वह बलिदान हो गए।
लालपुर के वार्ड-19 के पार्षद नेत्र मोहन असवाल ने बताया कि प्रेम सिंह के पुत्र सूरज वर्ष 2021 में सेना की गोरखा रेजिमेंट में भर्ती हुए थे। वह अविवाहित थे। उनके बलिदान की सूचना से उनके माता-पिता, भाई पंकज नेगी व अन्य परिजन सदमे में हैं। सितंबर माह में ही छुट्टी के बाद वह ड्यूटी पर लौटे थे। परिजनों के अनुसार सूरज सिंह का पार्थिव शरीर सेना के वाहन से रविवार तड़के कोटद्वार के कौड़िया कैंप में पहुंचेगा। जहां अंतिम दर्शनों के लिए पार्थिव शरीर को उनके लालपुर स्थित आवास पर ले जाया जाएगा।