फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Rifleman Jaswant Singh remembered

हीरो ऑफ दि नेफा राइफलमैन बाबा जसवंत सिंह रावत को किया याद

Tue, 17 Nov 2020 09:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Rifleman Jaswant Singh remembered
बीरोंखाल ब्लाक के अंतर्गत राइफलमैन बाबा जसवंत सिंह की डोली को उनके पैतृक गांव बाड़ियों से कार्य? - फोटो : KOTDWAR
हीरो ऑफ दि नेफा महावीर चक्र विजेता राइफलमैन बाबा जसवंत सिंह रावत की पुण्य तिथि पर उनके पैतृक गांव बीरोंखाल ब्लॉक के बाड़ियों गांव में उनके शौर्य और पराक्रम को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। वालीबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में तलाई गांव की टीम विजयी रही।
विज्ञापन

हीरो ऑफ दि नेफा राइफलमैन बाबा जसवंत सिंह पुण्य तिथि पर उनकी डोली को सम्मान के साथ पैतृक गांव बाड़ियों से दुुनाव महादेव मंदिर लाया गया। आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य कांडा तल्ला सरिता पोखरियाल ने बाबा के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि बीरोंखाल की भूमि ऐतिहासिक और वीर भूमि है। तीलू रौतेली, राम प्रसाद नौटियाल, बाबा जसवंत सिंह और संदीप सिंह के बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने बीरोंखाल और जसवंत सिंह के पैतृक भूमि में सरकार की ओर से विकास कार्य करवाने के लिए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

इस मौके पर आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में तलाई गांव की टीम ने कांडा मल्ला गांव की टीम को 15-09 से पराजित किया। प्रतियोगिता में क्षेत्र की छह टीमों ने प्रतिभाग किया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में शुभम ने प्रथम, हिमानी जोशी ने द्वितीय स्थान और अंबिका चातुरी और शिवांशु पोखरियाल संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। इस मौके पर दुनाव मंदिर समिति के अध्यक्ष डॉ. प्रेम सिंह नेगी, जेएसआर हीरो ऑफ नेफा मैमोरियल ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रवीन पोखरियाल, रघुवीर सिंह रावत, बाबा जसवंत सिंह की बहिन राजेश्वरी देवी, योगेश्वर प्रसाद पोखरियाल, जगदीश पोखरियाल, कपिल शर्मा, बृजेश प्रसाद, शंभू प्रसाद गौनियाल, दीपक कुमार, कुलदीप सिंह रावत, शिव सिंह रावत, राजस्व उपनिरीक्षक उत्सव अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कोटद्वार नगर निगम के वार्ड नंबर-18 शिवपुर में आयोजित कार्यक्रम में बाबा जसवंत सिंह रावत का भावपूर्ण स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शिक्षक त्रिलोक सिंह रावत ने अपने परिवार के साथ बाबा जसवंत सिंह रावत की वीर गाथा को विस्तारपूर्वक साझा किया। इस मौके पर रचना रावत, ऋषभ रावत, साशा रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed