फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Respect and journalism awards

सम्मान और पत्रकारिता पुरस्कारों की घोषणा

Wed, 06 Apr 2016 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार Updated Wed, 06 Apr 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन

उमेश डोभाल स्मृति ट्रस्ट की बैठक में 24 अप्रैल को उत्तरकाशी में होने वाले उमेश डोभाल स्मृति समारोह में ट्रस्ट की ओर दिए जाने वाले सम्मान और पत्रकारिता पुरस्कारों की घोषणा कर दी है।

विज्ञापन


इस साल उमेश डोभाल स्मृति सम्मान हल्द्वानी के डा. प्रयाग जोशी को, राजेंद्र रावत राजू जन सरोकार सम्मान उत्तरकाशी के गणेेशपुर में रह रहे उड़ीसा के स्वामी प्रेमानंद को  और गिरीश तिवारी गिर्दा सम्मान नैनीताल के संस्कृतिकर्मी जहूर आलम को देने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन


तय किया गया कि इस साल प्रिंट मीडिया का पत्रकारिता पुरस्कार अमर उजाला के रुद्रपुर के पत्रकार चंदन बंगारी को, इलेक्ट्रानिक मीडिया का पुरस्कार देहरादून के पत्रकार राहुल सिंह शेखावत को, सोशियल मीडिया का पुरस्कार दिल्ली के दाताराम चमोली को  दिया जाएगा। ट्रस्ट की ओर से सम्मान और पुरस्कार के रूप में इन सबको 11-11 हजार रुपये की राशि, अंगवस्त्र और प्रतीक चिह्न दिए जाएंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में बताया गया कि उमेश डोभाल स्मृति सम्मान से सम्मानित किए जाने वाले हल्द्वानी के 70 वर्षीय डा. प्रयाग दत्त जोशी का उत्तराखंड के संस्कृति, इतिहास और साहित्य में लंबा योगदान रहा है। 


राजेंद्र रावत जन सरोकार सम्मान से सम्मानित किए जाने वाले उड़ीसा के 77 वर्षीय स्वामी प्रेमानंद 52 साल से उत्तरकाशी के गणेशपुर में रहकर समाज सेवा कर रहे हैं।  गिरीश तिवारी गिर्दा सम्मान से सम्मानित होने वाले नैनीताल निवासी जहूर आलम  कवि और रंगकर्मी होने के साथ-साथ विचारवान संस्कृतिकर्मी हैं।

बैठक में ट्रस्ट के  महासचिव एल मोहन कोठियाल, गिरीश डोभाल, विमल नेगी, सुरेंद्र रावत, रवि रावत, वीरेेंद्र पंवार, यमुनाराम मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed