फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   remove name from model school list

मॉडल स्कूल की सूची से नाम हटाने पर भड़के ग्रामीण

Sun, 14 Feb 2016 07:39 PM IST
कोटद्वार/यमकेश्वर
कोटद्वार/यमकेश्वर Updated Sun, 14 Feb 2016 07:39 PM IST
विज्ञापन
विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय कस्याली का नाम आदर्श विद्यालय की सूची में शामिल न होने पर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने रोष जताते हुए बीईओ को ज्ञापन भेजा है। कस्याली के ग्राम प्रधान अनिल नेगी ने कहा कि पहले उनके विद्यालय का नाम आदर्श विद्यालय की सूची में रखा गया था, बाद में कस्याली की जगह प्राथमिक विद्यालय बडोली का नाम सूची में शामिल कर लिया गया। कहा कि खंड कार्यालय की ओर से कस्याली को मानकों पर खरा बताते हुए इसे संवारने के निर्देश भी मिल चुके थे, लेकिन ऐन वक्त पर इसे दरकिनार कर दिया  गया, जिससे ग्रामीणों में गहरी नाराजगी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि यमकेश्वर ब्लॉक में खंड शिक्षा अधिकारी की ओर से भेजी गई सूची में प्राथमिक विद्यालय कस्याली, प्राथमिक विद्यालय गंगाभोगपुर, उच्च माध्यमिक विद्यालय बिथ्याणी, जीआईसी भृगुखाल और जीआईसी दीउली का नाम शामिल था लेकिन जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से जो सूची भेजी गई है उसमें कस्याली के  स्थान पर प्राथमिक विद्यालय बडोली और जीआईसी दिउली के स्थान पर जीआईसी लक्ष्मणझूला का नाम शामिल किया गया है। आदर्श विद्यालयों के लिए जिन मानकों को रखा जाता है उनमें छात्र संख्या, विद्यालय के पास पर्याप्त भूमि, निकट भविष्य में छात्र संख्या बढ़ने की संभावनाएं और पर्याप्त स्टाफ का होना  प्रमुख है। विद्यालयों का चयन प्रोफाइल के आधार पर किया जाता है।
विज्ञापन

उधर,  खंड शिक्षा अधिकारी कुंदन सिंह का कहना है कि प्राथमिक विद्यालय कस्याली हमारे प्रपोजल में था। हमसे 5-5 विद्यालयों के प्रस्ताव मांगे गए थे। सरकार  की प्राथमिकता में पहले पिछडे़े क्षेत्रों के विद्यालयों को इस सूची में  शामिल करना है। इसके बाद सुगम क्षेत्र के विद्यालयों को लिया जाएगा। जिला  शिक्षा अधिकारी केएस रावत का कहना है कि अभी प्राथमिक विद्यालय बडोली को  शामिल किया गया है, बाद में कस्याली को भी शामिल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed