{"_id":"61867fda453779080d483f5c","slug":"rcd-mkvn-and-balbharti-team-in-semi-finals-kotdwar-news-drn395333368","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरसीडी, एमकेवीएन और बालभारती की टीम सेमीफाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरसीडी, एमकेवीएन और बालभारती की टीम सेमीफाइनल में
विज्ञापन
कोटद्वार में आयोजित अंतर विद्यालयी वालीबॉल प्रतियोगिता में जीत के लिए जूझते खिलाड़ी।
- फोटो : KOTDWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाल भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल की ओर से आयोजित 8वीं अंतर विद्यालयी वालीबॉल प्रतियोगिता शनिवार को शुरू हो गई। इसमें क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
शनिवार को बाल भारती स्कूल मोटाढाक परिसर में आयोजित दो दिवसीय वालीबॉल प्रतियोगिता का स्थानीय पार्षद सौरभ नौडियाल ने शुभारंभ किया। लीग प्रतियोगिताओं में पहला मैच बाल भारती स्कूल और डीएवी स्कूल के बीच खेला गया। कड़े संघर्ष में बाल भारती ए ने डीएवी को 15-5 और 15-7 के स्कोर से पराजित कर मैच जीता। आगे के मैचों में एमकेवीएन, महर्षि विद्या मंदिर, हेरिटेज, एसजीआरआर, आरसीडी, स्कॉस एकेडी और बालभारती बी टीम ने लीग मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
पहला क्वार्टर फाइनल मैच महर्षि विद्या मंदिर और आरसीडी के बीच खेला गया। इसमें आरसीडी स्कूल ने जीत हासिल की। दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच में एमकेवीएन ने एवीएन को हराया। तीसरे मैच में बालभारती बी ने स्कालर्स एकेडमी को हराया। चौथे मैच में बालभारती ए टीम ने एसजीआरआर को पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। मैच का आंखों देखा हाल सुरदीप गुसाईं ने सुनाया। निर्णायक की भूमिका नवनीत नेगी, धर्मेंद्र चौहान, पवनीश चंदोला, सतेंद्र रावत, सूरज, अशोक जखमोला और सतीश मौर्य ने निभाई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य गिरिराज सिंह रावत, धीरेंद्र कंडारी, सुनील रावत, रविंद्र भारद्वाज समेत बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे।