फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Ramdol Shobha Yatras in Kotdwar and Lansdowne on Ram Navami

Kotdwar News: रामनवमी पर कोटद्वार व लैंसडौन में निकली रामडोल शोभा यात्राएं

Thu, 30 Mar 2023 11:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 30 Mar 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Ramdol Shobha Yatras in Kotdwar and Lansdowne on Ram Navami
रामनवमी के अवसर पर रामलीला कमेटी मालवीय उद्यान की ओर से रामडोल शोभायात्रा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम को हिंदू पंचायती धर्मशाला से रामडोल शोभा यात्रा शुरू हुई। यात्रा झंडाचौक, नजीबाबाद रोड, स्टेशन रोड होते हुए मालवीय उद्यान तक पहुंची। जिसमें राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती, काली माता और श्रीराम की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। भगवान के रथ में श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता और हनुमान विराजमान रहे। सड़कों पर झांकी को देेख रहे श्रद्धालुओं ने रथ के करीब पहुंचकर प्रसाद लिया। इस अवसर पर लैंसडौन के विधायक महंत दिलीप रावत, श्री सिद्धबली मंदिर समिति के अध्यक्ष डॉ. जेपी ध्यानी, पंडित दिनेश बौंठियाल, विवेक अग्रवाल, प्रमोद रावत, अनिल बिट्ठल, सुनील गोयल आदि मौजूद रहे।

उधर, लैंसडौन में रामनवमी के अवसर पर श्री सत्यनारायण मंदिर महिला समिति की ओर से मंदिर में भजन कीर्तन और रामजन्म का मंचन किया गया। श्री कालेश्वर मंदिर समिति द्वारा रामनवमी के अवसर पर झांकी निकाली गई। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष राजेश ध्यानी, सतेश्वर बौठियाल, मनीष, संदीप, भावना वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


श्रीराम के ध्वज के साथ निकाली बाइक रैली
कोटद्वार में पार्षद सौरभ नौडियाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोटाढांक से श्री सिद्धबली मंदिर तक श्रीराम के ध्वज के साथ बाइक रैली निकाली। बालाजी मंदिर सेवा समिति की ओर से श्री राम दरबार में भोग लगाकर कन्याओं का पूजन कर प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर दिनेश ऐलाबादी, वीना ऐलाबादी, सुशील भाटिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed