{"_id":"66c4d559a980ba05fa01215a","slug":"public-representatives-and-villagers-demonstrated-in-rikhnikhal-tehsil-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-481828-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने रिखणीखाल तहसील में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने रिखणीखाल तहसील में किया प्रदर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। रिखणीखाल ब्लॉक के ग्राम पंचायत गुर्ठेता के तोक गांव कोटा तल्ला में सोमवार शाम को पांच वर्षीय बच्चे की गुलदार के हमले में मौत के बाद क्षेत्र में दहशत बनी हुई है। मंगलवार को ग्रामीणों ने रिखणीखाल तहसील में प्रदर्शन कर हमलावर गुलदार को नरभक्षी घोषित कर उसे मारने की मांग की है। घटना के बाद गढ़वाल वन प्रभाग के पोखड़ा रेंज अधिकारी नक्षत्र शाह ने टीम के साथ गांव में डेरा डाल दिया है। हमलावर गुलदार को पकड़ने के लिए गुर्ठेता और कोटा गांव में तीन पिंजरे और दस कैमरा ट्रेप लगाए गए हैं। वन कर्मियों द्वारा क्षेत्र में गश्त करने के साथ ही ग्रामीणों को समूह में आवाजाही करने के साथ ही जरूरी एहतियात बरतने के निर्देश भी दिए जा रहे हैं।
सोमवार शाम की घटना के बाद क्षेत्र के गुर्ठेता, देवियोंखाल बाजार, बूंगा, पिपलासारी, बमुशु, हिटोली, पडेर गांव, मैंदणी, डाबरी, बयेला, पाणीसैंण और कंडिया समेत आसपास के गांवों में दहशत बनी हुई है। मंगलवार को जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने रिखणीखाल तहसील में वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिला पंचायत सदस्य शालिनी बलोदी, ग्राम प्रधान गुर्ठेथा मीनाक्षी नेगी ने आरोप लगाया कि गढ़वाल वन प्रभाग पौड़ी के अधिकारी इस गंभीर समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
उधर, पोखड़ा के रेंजर नक्षत्र शाह ने बताया कि गुर्ठेता, कोटा मल्ला और कोटा तल्ला में हमलावर गुलदार को पकड़ने के लिए तीन पिंजरे लगाए गए हैं। इसके अलावा गुलदार की मूवमेंट पर नजर रखने के लिए दस कैमरा ट्रेप भी लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि गुलदार के हमले में मृत परिजनों को 6 लाख रुपये मुआवजा राशि दी जानी है। जिसमें से 30 फीसदी राशि परिजनों को अविलंब दी जाएगी। जबकि शेष धनराशि पीएम रिपोर्ट आने के दस दिनों के भीतर उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से रात को अकेले बाहर न निकलने, रात को बाहर की लाइट जलाए रखने, समूह में आवाजाही करने की हिदायत दी है। रिखणीखाल थाना पुलिस की ओर से भी क्षेत्र में मुनादी कर लोगों से एहतियात बरतने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
.
10 किमी के दायरे में 32 विद्यालयों में 22 अगस्त तक अवकाश घोषित
सोमवार रात को कोटा तल्ला में गुलदार के हमले में मासूम की मौत के बाद शिक्षा विभाग ने सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्र के 10 किमी के दायरे में आने वाले 32 विद्यालयों में 22 अगस्त तक अवकाश घोषित कर दिया गया है। बीईओ रिखणीखाल सुरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि डीएम और मुख्य शिक्षा अधिकारी पौड़ी के निर्देश पर क्षेत्र के 32 विद्यालयों में 22 अगस्त तक सुरक्षा की दृष्टि से अवकाश घोषित किया गया है। जिसमें छह माध्यमिक विद्यालय और 26 प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूल शामिल हैं।
.
रिखणीखाल ब्लॉक में अब तक हुईं गुलदार के हमले की घटनाएं
25 जनवरी, 2020- रिखणीखाल ब्लॉक के अंगणी गांव में गुलदार ने पूर्व सैनिक प्रवीण सिंह को मार डाला।
3 फरवरी, 2020- रिखणीखाल ब्लॉक के गजरीजाल में गुलदार ने 90 वर्षीय महिला सावित्री देवी को मार डाला।
17 मई, 2022- रिखणीखाल ब्लॉक के बरई गांव निवासी सुमित्रा देवी गुलदार के हमले में घायल।
.
गुलदार ने बछिया को बनाया निवाला
रिखणीखाल ब्लॉक के बूंगा तल्ला गांव में भी पिछले कई दिनों से दो गुलदार दिखाई दे रहे हैं। गुलदारों के दिखने से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। गुलदार ने मंगलवार सुबह तड़के गोशाला में बंधी एक पशुपालक की बछिया को अपना निवाला बनाया है। क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनीता भारद्वाज ने बताया कि मंगलवार सुबह 6:00 बजे के करीब गुलदार ने गोशाला में बंधी पशुपालक ओमप्रकाश की बछिया को अपना निवाला बना लिया। कहा कि क्षेत्र में पिछले कई दिनों से दो गुलदार दिखाई दे रहे हैं। गुलदार दिखने से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। उन्होंने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है।
.
फोटो समाचार
जारी
अशोक केष्टवाल