{"_id":"6ab3b91f10cf0cd0e705bb89","slug":"highway-widening-leads-to-traffic-jams-and-dust-adding-to-commuters-woes-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1007-126763-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: हाईवे चौड़ीकरण से जाम और धूल ने बढ़ाई यात्रियों की परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: हाईवे चौड़ीकरण से जाम और धूल ने बढ़ाई यात्रियों की परेशानी
Wed, 23 Sep 2026 05:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Wed, 23 Sep 2026 05:03 PM IST
विज्ञापन
45 मिनट का सफर तय करने में लग रहे डेढ़ से दो घंटे
कोटद्वार/सतपुली। बरसात थमते ही गुमखाल-सतपुली के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग-534 पर चौड़ीकरण कार्य तेजी से शुरू हो गया है। सड़क कटिंग के चलते कई स्थानों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। सोमवार को बैरगांव के पास यात्रियों को करीब आधा घंटा जाम में फंसे रहना पड़ा। सड़क पर उड़ती धूल और जगह-जगह बने गड्ढों से भी यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
एनएच खंड धुमाकोट की ओर से गुमखाल और सतपुली के बीच 21 किमी हाईवे का चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। इस बीच बरसात होने से काम प्रभावित रहा। विभाग का ज्यादातर समय पहाड़ी से दरककर आने वाले मलबे और कीचड़ को साफ करने में ही लगा। अब बरसात थमने के बाद काम में तेजी आने लगी है। चौड़ीकरण के तहत पहाड़ी कटिंग से निकलने वाले मलबे को पोकलेन मशीन से डंपरों में भरकर डंपिंग जोन तक पहुंचाया जा रहा है। इस दौरान यातायात रोक दिया जाता है, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं। कई स्थानों पर आधे घंटे तक जाम की स्थिति बनी रहती है।
यात्रियों के अनुसार, यदि दो-तीन स्थानों पर जाम मिल जाए तो गुमखाल से सतपुली के बीच करीब 45 मिनट का सफर पूरा करने में डेढ़ से दो घंटे तक लग रहे हैं। वहीं, धूल के गुबार और सड़क पर बने गड्ढों से दोपहिया वाहन चालकों के लिए परेशानी और दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
जाम से बचने के लिए अतिरिक्त समय लेकर निकलें
इस मार्ग से दिल्ली और अन्य स्थानों की यात्रा करने वाले लोगों के लिए निर्धारित समय पर कोटद्वार पहुंचना चुनौती बन गया है। यात्रियों के अनुसार, सड़क कटिंग का काम सुबह करीब 8:30 बजे शुरू होने से पहले या दोपहर एक से दो बजे के बीच लंच टाइम में मार्ग से गुजरने पर जाम में फंसने की संभावना कम हो सकती है। अन्य समय यात्रा करने वाले लोग निर्धारित समय से आधा से पौने घंटे पहले घर से निकलें, ताकि जाम के कारण गंतव्य तक पहुंचने में देरी न हो।
.
बरसात का सीजन अंतिम चरण में है, अब चौड़ीकरण का काम तेजी से किया जा रहा है। चौड़ीकरण के दौरान मलबे को हटाने से थोड़ी देर के लिए ट्रैफिक रोकना पड़ता है। धूल के गुबार से बचने के लिए ठेकेदार को पानी का छिड़काव करने के निर्देश दिए गए हैं।
-आशीष सैनी, अवर अभियंता एनएच खंड धुमाकोट