फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Problem due to leaking of main pipeline since 15 days

15 दिन से मुख्य पाइप लाइन लीक होने से दिक्कत

Sun, 21 Nov 2021 07:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 07:03 PM IST
विज्ञापन
Problem due to leaking of main pipeline since 15 days
जलसंस्थान की सुस्त कार्यप्रणाली के चलते हाईवे पर पिछले 15 दिन से पाइप लाइन लीक होने के कारण पानी सड़क बह रहा है, जिससे जहां लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। वहीं लोगों के घरों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा है। शिकायत के बाद भी पाइप लाइन की मरम्मत नहीं होने पर स्थानीय लोगों में विभाग के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

एनएच पर पीडब्लूडी कालोनी से सिद्धबली के बीच कोटद्वार क्षेत्र को सप्लाई होने वाली मुख्य पेयजल लाइन में लीकेज की समस्या बनी हुई है, जिससे निकटवर्ती सरकारी कार्यालयों और कालोनियों में फोर्स से पानी नहीं आ रहा है। यही नहीं लीकेज के स्थान पर जमा हो रहे पानी के कारण सड़क भी क्षतिग्रस्त हो रही है। स्थानीय नागरिक दीपक कंडवाल, रोहित जखवाल, राधेश्याम पांडे, दिगपाल सिंह रावत ने जलसंस्थान पर अपने कार्य को निष्ठा पूर्वक नहीं करने का आरोप लगाया। कहा कि कई बार शिकायत करने के बाद भी विभाग समस्या का समाधान नहीं कर रहा है। एई बीआर चौधरी का कहना है कि पेयजल लाइनें वर्षों पुरानी हो गई है, जिससे लीकेज की समस्या बनी हुई है। लाइनों को बदलने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। पाइप लाइन की मरम्मत कराकर शीघ्र समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed