{"_id":"5ed534238ebc3e905a08f031","slug":"pool-sampling-will-be-done-for-those-coming-from-red-zone-kotdwar-news-drn3459068175","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेड जोन से आने वालों की होगी पूल सैंपलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेड जोन से आने वालों की होगी पूल सैंपलिंग
विज्ञापन
यूपी से सटे पौड़ी जिले के कोटद्वार में रेड जोन क्षेत्र से आने वाले प्रवासियों को क्वारंटीन सेंटर में रहना होगा। उनके अब अधिक से अधिक पूल सैंपल लिए जाएंगे। रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद ही उन्हें गंतव्यों के लिए जाने की छूट मिल सकेगी। इसके लिए एक जून से प्रशासन की ओर से यह नई व्यवस्था बनाई गई है।
देशभर में रेड जोन से आने वाले लोगों के 14 दिन तक होम क्वारंटीन पूरा करने के बाद भी कोरोना संक्रमण मिलने पर प्रशासन अलर्ट हो गया है। इस कारण रेड जोन से आने वालों की अधिकाधिक पूल सैंपलिंग के आदेश दिए गए हैं। वर्तमान में कोटद्वार के करीब सात क्वारंटीन सेंटरों में रेड जोन से पहुंचे करीब 400 प्रवासी रह रहे हैं। एसडीएम ने योगेश मेहरा ने कहा कि नए नियम के तहत इन सभी प्रवासियों की पूल सैंपलिंग की जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है।
100 लोगों की हुई पूल सैंपलिंग
स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को रेड जोन महाराष्ट्र से पहुंचे 100 प्रवासियों की पूल सैंपलिंग कर कोरोना जांच के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा है। बेस अस्पताल के पीएस डा. बीसी काला ने बताया कि तीन दिन में उनकी रिपोर्ट आएगी। पॉजिटिव लोगों को बेस अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया जाएगा और नेेगेटिव आने वाले लोग होम क्वारंटीन का समय पूरा करने के बाद अपने घरों को जाएंगे।