{"_id":"57f7d4ce4f1c1bcd4026f7cf","slug":"police-taught-traffic-rules-lessons-in-ramlila","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामलीला में पुलिस ने पढ़ाया यातायात नियमों का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामलीला में पुलिस ने पढ़ाया यातायात नियमों का पाठ
ब्यूरो/अमर उजाला, पौड़ी
Updated Fri, 07 Oct 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
औचक निरीक्षण का हवाला देकर फर्जी सीआईडी इंस्पेक्टर दुकानदारों से दो हजार रुपये तक ऐंठ रहा था।
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यालय में चल रही श्रीरामलीला के दौरान पुलिस प्रोजेक्टर के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ा रही है। बृहस्पतिवार रात लोगों को दोपहिया वाहनों में तीन सवारी नहीं बिठाने और हेलमेट पहनने के लाभ की जावकारी दी गई।
विज्ञापन
पुलिस एक अक्तूबर से प्रतिदिन लीला शुरू होने से पहले प्रोजेक्टर के जरिए यातायात के नियमों के बारे में बता रही है। इसमें ट्रैफिक नियमों, यातायात संबंधी संकेत, नशे से युवा वर्ग को छुटकारा दिलाने, उससे होने वाले नुकसान, बालकों के प्रति बढ़ रहे अपराध से संबंधित अभिभावकों के दायित्वों एवं सतर्कता, किरायेदारों का सत्यापन न करने से होने वाले नुकसानों, फेरीवालों की ओर से हो रहे अपराधों इत्यादि के बारे में जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
इस टीम में नोडल अधिकारी सीओ धन सिंह तोमर, थानाध्यक्ष बीएल भारती, उपनिरीक्षक सुरेश कुमार सिंह, अंशु चौधरी, दिनेश राणा, प्रवीन, मुकेश, अरविंद, राजकुमार आदि लगे थे।
विज्ञापन