{"_id":"6a903d3c96f437d98d0e57dc","slug":"a-talk-on-sports-with-the-pm-event-was-held-on-national-sports-day-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1007-126096-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेल की बात, पीएम के साथ कार्यक्रम हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेल की बात, पीएम के साथ कार्यक्रम हुआ
Thu, 27 Aug 2026 07:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Thu, 27 Aug 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
कण्वघाटी/कोटद्वार। राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस पर माई भारत-नेशनल स्पोर्ट्स डे के तहत खेलो इंडिया संवाद : खेल की बात, पीएम के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की एनएसएस इकाई की ओर से किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन के सजीव प्रसारण के साथ हुआ। महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक प्रधानमंत्री का संबोधन सुना। राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी अमित बडोला और आर्चरी कोच हेमंत राठी ने संयुक्त रूप से खेलो इंडिया टॉर्च (मशाल) का अनावरण किया।
प्रभारी प्राचार्य डॉ. बीएस रावत ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि खेल जीवन का आधार स्तंभ है। खेल स्वस्थ शरीर के साथ अनुशासन और जीवन जीने की कला भी सिखाते हैं।
विज्ञापन
संचालन डॉ. महेशानंद नौटियाल ने किया। तकनीकी सहयोग सचिन धूलिया ने दिया। इस मौके पर सहायक प्राध्यापक वाणिज्य विभाग दीप सिंह, हिमांशु सिंह, वैष्णवी पंथरी और अनुराधा भारद्वाज सहित डॉ. हरिओम सागर, डॉ. दीपाली रतूड़ी, डॉ. ललित बिष्ट, डॉ. सोमेश मौजूद रहे।