फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Farming to transform the landscape of the hills; emphasis on reviving barren fields.

Kotdwar News: खेती से संवरेगी पहाड़ की फिजा, बंजर खेतों को आबाद करने पर जोर

Thu, 27 Aug 2026 06:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Thu, 27 Aug 2026 06:41 PM IST
विज्ञापन
Farming to transform the landscape of the hills; emphasis on reviving barren fields.
पूर्व सीएम कोशियारी बोले, प्रेरणादायक होते हैं इस तरह के कार्यक्रम
विज्ञापन

सतपुली। पोखड़ा ब्लॉक में दिवंगत राज्य आंदोलनकारी कृष्ण मोहन जोशी एवं सात युवाओं की 25वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि व पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पोखड़ा ब्लॉक के निकट आईटीआई परिसर स्थित कृष्ण मोहन चौक में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि पूर्वजों को श्रद्धांजलि देने के लिए इस तरह के आयोजन समाज को प्रेरणा देते हैं।
उन्होंने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को पिछले 25 वर्षों से चलाया जाना सराहनीय है। पौड़ी जिले में अन्य जिलों की अपेक्षा समतल खेत अधिक हैं, इसके बावजूद खेतों का बंजर पड़े रहना भविष्य के लिए शुभ संकेत नहीं है। मुख्य अतिथि भगत सिंह कोश्यारी ने बेलपत्र का पौधा रोपकर अभियान की शुरुआत की। इसके बाद जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने कृष्ण मोहन चौक, गैस एजेंसी, आईटीआई, विद्युत विभाग, डिग्री कॉलेज, पशु चिकित्सालय और डाकघर परिसर में पौधे भी वितरित किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विकासखंड के 30 प्रगतिशील काश्तकारों, कवियों, लेखकों और सामाजिक-सांस्कृतिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी, गोसेवा आयोग अध्यक्ष पंडित डॉ. राजेंद्र अणथ्वाल, कार्यक्रम संयोजक पुष्कर जोशी, ब्लॉक प्रमुख संजय गुसाईं समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। अध्यक्षता भगवान सिंह राणा ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed