{"_id":"67bf48827120dc44020752ea","slug":"police-administration-should-stop-the-movement-of-mischievous-elements-on-saneh-road-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-628900-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: सनेह रोड पर शरारती तत्वों की आवाजाही पर रोक लगाए पुलिस प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: सनेह रोड पर शरारती तत्वों की आवाजाही पर रोक लगाए पुलिस प्रशासन
विज्ञापन
कोटद्वार। संयुक्त समाजसेवी संगठन सनेह पट्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक में क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की गई। इस दौरान पुलिस प्रशासन से सनेह रोड पर शरारती तत्वों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग की गई
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सनेह रोड पर शाम को शरारती तत्वों की आवाजाही से स्थानीय लोगों को दिक्कतें आ रही हैं। कहा कि बंदर, लंगूर, सुअर जहां दिनरात फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, वहीं, हाथियों का झुंड रात को खेत में धमक रहा है। बैठक में वन विभाग से जंगली जानवरों से उनकी फसलों की सुरक्षा के लिए दीवार बनाने की मांग की गई। जानकारी दी गई कि इस संबंध में बृहस्पतिवार को लैंसडौन वन प्रभाग के डीएफओ को ज्ञापन सौंपा जाएगा। समिति के अध्यक्ष मोहन सिंह नेगी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सचिव महानंद ध्यानी, सतेंद्र सिंह नेगी, वाचस्पति बहुखंडी, हरेंद्र सिंह रौतेला, रवींद्र सिंह रावत, गोविंदराम चमोली, चंद्रमणि देवरानी, दयानंद भट्ट आदि मौजूद रहे। संवाद