Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Siddhabali Baba annual ritual festival will begin from December 4.

Kotdwar News: चार दिसंबर से शुरू होगा सिद्धबली बाबा वार्षिक अनुष्ठान महोत्सव

Mon, 09 Nov 2026 05:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Mon, 09 Nov 2026 05:29 PM IST
विज्ञापन
Siddhabali Baba annual ritual festival will begin from December 4.
कोटद्वार। खोह नदी के तट पर स्थित सिद्धबली मंदिर में चार दिसंबर से तीन दिवसीय श्री सिद्धबली बाबा वार्षिक अनुष्ठान महोत्सव का आयोजन होगा। महोत्सव के पहले दिन नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें देवी-देवताओं की डिजिटल झांकियां मुख्य आकर्षण रहेंगी। वहीं, तीनों दिन धार्मिक अनुष्ठानों के साथ भजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

सिद्धबली मंदिर समिति के उपाध्यक्ष एवं अनुष्ठान समन्वयक विवेक अग्रवाल और महासचिव शिव प्रसाद पोखरियाल ने बताया कि महोत्सव के पहले दिन सुबह पांच बजे पिंडी महाभिषेक, सात बजे मंदिर परिक्रमा और एकादश कुंडीय यज्ञ होगा। सुबह आठ बजे सिद्धों की डांडा यात्रा निकाली जाएगी। शाम को सिद्धबली मंदिर से देवी मंदिर तक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें देवी-देवताओं की डिजिटल एवं यंत्र चालित झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। झंडाचौक में वासुकी फ्यूजन बैंड की प्रस्तुति होगी। इसके अलावा मालवीय उद्यान और देवी मंदिर में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

पांच दिसंबर को सुबह पांच बजे पिंडी महाभिषेक और सात बजे एकादश कुंडीय यज्ञ होगा। अपराह्न एक बजे से गढ़वाली भजन संध्या आयोजित होगी। प्रसिद्ध गढ़वाली भजन गायक सौरभ मैठाणी और उनके साथी कलाकार भजनों की प्रस्तुति देंगे। मुख्य अतिथि जगद्गुरु शंकराचार्य श्रीश्री 1008 राज राजेश्वरानंद महाराज होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह दिसंबर को सुबह पांच बजे पिंडी महाभिषेक, सात बजे मंदिर परिक्रमा और एकादश कुंडीय यज्ञ होगा। सुबह दस बजे गढ़वाली जागर का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 12 बजे सिद्धबाबा को सवा मन रोट का भोग लगाने के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा। अपराह्न एक बजे से हिंदी भजन संध्या होगी, जिसमें इंडियन आइडल फेम और प्रसिद्ध भजन गायक नितिन कुमार व उनके साथी कलाकार भजनों की प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed