फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Passport office will open soon in Kotdwar: Anil Baluni

कोटद्वार में जल्द खुलेगा पासपोर्ट कार्यालय: अनिल बलूनी

Mon, 23 Dec 2024 10:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
Passport office will open soon in Kotdwar: Anil Baluni

विज्ञापन
कोटद्वार। गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि कोटद्वार में जल्द ही पासपोर्ट कार्यालय खुल जाएगा। जल्द ही इसके लिए स्वीकृति की घोषणा हो जाएगी। कोटद्वार में प्रस्तावित केंद्रीय विद्यालय के भवन को भी आधुनिकतम और सभी सुविधाओं से लैस बनाया जाएगा।

सोमवार को गढ़वाल भ्रमण पर निकले गढ़वाल सांसद कोटद्वार के पनियाली गेस्ट हाउस पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं की ओर से उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों को जो आश्वासन दिए थे, उस पर लगातार कार्य किया जा रहा है। कहा कि पासपोर्ट बनाने व नवीनीकरण के लिए अब तक देहरादून जाना पड़ता था, अब कोटद्वार में ही पासपोर्ट कार्यालय खुलने जा रहा है। गुजरात में सरदार पटेल की प्रतिमा की तर्ज पर कण्वाश्रम का विकास किया जाएगा।
विज्ञापन

कंडी मार्ग निर्माण का वायदा भी जल्द पूरा किया जाएगा। कहा कि कोटद्वार में स्वीकृत केंद्रीय विद्यालय को भव्य और आधुनिक बनाया जाएगा। जिसमें डिजिटल क्लासरूम होंगे। यहां के बच्चों को आधुनिक सुविधा मिलनी चाहिए। कहा कि वंदे भारत हरिद्वार से सीधे मुरादाबाद रुकती थी। व्यापारियों समेत क्षेत्रवासियों की मांग पर उसका ठहराव अब नजीबाबाद कर दिया गया है। कहा कि पौड़ी जनपद में जहां भी संचार की सुविधा नहीं है। वहां मोबाइल टावरों की रेंज बढ़ाई जाएगी और जरूरत पड़ने पर नए मोबाइल टावर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेयर पद के दावेदारों से बंद कमरे में हुई बात

गढ़वाल सांसद के कोटद्वार पहुंचने की खबर लगते ही मेयर और सभासद पद के दावेदार पनियाली गेस्ट हाउस पहुंच गए। देर शाम तक उनकी बंद कमरे में मुलाकात चलती रही। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनाव में जो भी प्रत्याशी होगा। उसकी जीत के लिए पूरी ताकत के साथ एकजुट होकर काम करेंगे और कोटद्वार में अपना पहला मेयर बनाएंगे।

इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। इस मौके पर गोसेवा आयोग के अध्यक्ष पंडित डॉ. राजेंद्र प्रसाद अणथ्वाल, पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह रावत, वरिष्ठ भाजपा नेता भुवनेश खर्कवाल, ऋषि कंडवाल, विपिन कैंथोला, भाजपा जिलाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह रावत, जिला महामंत्री जंग बहादुर सिंह रावत, मंडल अध्यक्ष पंकज भाटिया, हरि सिंह पुंडीर, मनोज पांथरी, मीनाक्षी चौधरी और राजगौरव नौटियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed